CBSE Class 10th Board Exam 2020: 2000 प्रश्नों का Question Bank जारी, ये रहे Direct Link
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 19, 2020 05:22 PM2020-02-19T17:22:21+5:302020-02-19T17:22:21+5:30
सीबीएसई 10वीं परीक्षा 15 फरवरी से शुरू हो चुकी है और यह 20 मार्च तक चलेगी।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं कक्षा के छात्रों के लिए एक Question Bank जारी किया है। इस Question Bank में इंग्लिश, हिन्दी, मैथ्स, सोशल स्टडीज और साइंस विषयों के 2000 से ज्यादा प्रश्न हैं। इन प्रश्नों के जरिए स्टूडेंट्स अपना रिवीजन कर सकते हैं। स्पीड तेज करने के लिए यह अच्छा जरिया है। सीबीएसई 10वीं परीक्षा 15 फरवरी से शुरू हो चुकी है और यह 20 मार्च तक चलेगी।
सीबीएसई कक्षा 10वीं का Question Bank (CBSE class 10 question bank 2020) दीक्षा ऐप (एंड्रॉइड) से डाउनलोड किया जा सकता है। दीक्षा ऐप पर स्कूल करिकुलम से जुड़ा मैटीरियल भी मिलेगा। DIKSHA ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर आप अपने मोबाइल पर डाउनलोड कर सकते हैं। diksha.gov.in पर जाकर भी प्रश्न देखे जा सकते हैं।
Class 10 Science question bank
Class 10 History question bank
Class 10 Political Science question bank
Class 10 Geography question bank
Class 10 Economics question bank
Class 10 English (FootPrints Without Feet)
Class 10 English (First Flight)