AIIMS MBBS Result 2019: आज जारी होंगे एम्स एमबीबीएस के नतीजे, ऐसे करें चेक
By पल्लवी कुमारी | Published: June 11, 2019 05:26 PM2019-06-11T17:26:33+5:302019-06-12T07:45:15+5:30
AIIMS MBBS Result 2019: परीक्षा का रजिस्ट्रेशन दो चरणों में किया गया था। परीक्षा के लिए बेसिक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 30 नवंबर 2018 को शुरू हुई थी। बेसिक रजिस्ट्रेशन सफल होने के बाद आवेदकों ने फाइनल रजिस्ट्रेशन किया।
AIIMS MBBS Result 2019: ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एमबीबीएस में एडमिशन के लिए हुई प्रवेश परीक्षा के नतीजे आज (12 जून) को जारी कर दिये जाएंगे। उम्मीदवार अपना रिजल्ट एम्स की आधिकारिक वेबसाइट aiimsexams.orgपर जाकर देख सकते हैं। एम्स की प्रवेश परीक्षा 25 और 26 मई, 2019 को आयोजित की गई थी। परीक्षा का एडमिट कार्ड 15 मई 2019 को जारी कर दिया गया था।
पूरे देश एम्स एमबीबीएस परीक्षा कम्प्यूटर बेस्ड हुई थी। जिसमें दो लाख से अधिक अभियर्थियों ने भाग लिया था। प्रवेश परीक्षा के आधार पर कुल 1207 सीटें भरी जाएंगी। परीक्षा परिणाम आने के बाद सीट आंवटन की प्रक्रिया शुरू होगी। सीट आंवटन की तारीख रिजल्ट जारी करने के बाद घोषित की जाएगी। एम्स एमबीबीएस कोर्स एक अगस्त 2019 से शुरू हो जाएगा।
परीक्षा का रजिस्ट्रेशन दो चरणों में किया गया था। परीक्षा के लिए बेसिक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 30 नवंबर 2018 को शुरू हुई थी। बेसिक रजिस्ट्रेशन सफल होने के बाद आवेदकों ने फाइनल रजिस्ट्रेशन किया।
AIIMS MBBS 2019 का रिजल्ट ऐसे देखें
1. सबसे पहले aiimsexams.org पर जाएं।
2.वहां रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
3. Academic Courses पर क्लिक करें। यहां Result of MBBS Entrance Examination 2019 का लिंक दिखेगा जिसे क्लिक करें। जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।