सरकारी स्कूलों की हालत सुधारने के लिए आम आदमी पार्टी ने चलाया 'समयबद्ध' अभियान, मनीष सिसोदिया ने की शुरुआत

By भाषा | Published: February 13, 2020 02:37 PM2020-02-13T14:37:14+5:302020-02-13T14:37:14+5:30

‘आप’ की राजस्थान इकाई ने दावा किया कि कांग्रेस शासित राजस्थान में दिल्ली की तर्ज पर ही सरकारी स्कूलों का विकास होगा।

Aam Aadmi Party launches 'time bound' campaign to improve the condition of government schools, Manish Sisodia launches | सरकारी स्कूलों की हालत सुधारने के लिए आम आदमी पार्टी ने चलाया 'समयबद्ध' अभियान, मनीष सिसोदिया ने की शुरुआत

सरकारी स्कूलों की हालत सुधारने के लिए आम आदमी पार्टी ने चलाया 'समयबद्ध' अभियान, मनीष सिसोदिया ने की शुरुआत (फाइल फोटो, Credit: Twitter)

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने सरकारी स्कूलों में सुविधाओं और पढ़ाई की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए गुरुवार को राज्य और केन्द्र सरकार द्वार ‘‘समयबद्ध’’ अभियान चलाने की वकालत की और इसे ‘‘सकारात्मक राजनीति’’ करार दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों को बंद करना राष्ट्र के विकास राह में रोड़ा है।

उन्होंने यह टिप्पणी तब की जब ‘आप’ की राजस्थान इकाई ने दावा किया कि कांग्रेस शासित राजस्थान में दिल्ली की तर्ज पर ही सरकारी स्कूलों का विकास होगा। सिसोदिया ने ट्वीट किया, ‘‘यह है सकारात्मक राजनीति । सभी राज्यों और केन्द्र को मिलकर सरकारी स्कूलों में सुविधाओं और पढ़ाई की गुणवत्ता पर एक समयबद्ध अभियान चलाना चाहिए...तभी भारत विकसित राष्ट्र बनेगा। ’’

उन्होंने लिखा, ‘‘ सरकारी स्कूलों को बंद करने वाली सरकारें राष्ट्र को विकसित बनाने की राह में रोड़ा हैं।’’ दिल्ली में आप के दूसरे कार्यकाल में सिसोदिया शिक्षा विभाग के प्रभारी और उप मुख्यमंत्री थे। वह अरविंद केजरीवाल और कैबिनेट के अन्य सदस्यों के साथ 16 फरवरी को रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण करेंगे। 'आप' पिछले सप्ताह हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में 70 सीटों में से 62 पर जीत दर्ज एक बार फिर सत्ता में वापस आई है।

Web Title: Aam Aadmi Party launches 'time bound' campaign to improve the condition of government schools, Manish Sisodia launches

पाठशाला से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे