दलित लड़की से शादी करने वाले युवक की गोली मारकर हत्या
By भाषा | Published: April 8, 2018 09:03 PM2018-04-08T21:03:28+5:302018-04-08T21:03:28+5:30
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बिरहाना इलाके में सोनू सिंह (19) नामक युवक की तड़के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गयी।
कानपुर, आठ अप्रैल: कानपुर के फीलखाना क्षेत्र में ‘आनर किलिंग’ के एक संदिग्ध मामले में दलित लड़की से शादी करने वाले एक युवक की आज गोली मारकर हत्या कर दी गयी।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि बिरहाना इलाके में सोनू सिंह (19) नामक युवक की तड़के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गयी। सोनू ने हाल में एक दलित लड़की से शादी की थी। मृतक के परिजनों ने लड़की के चाचा अंकुर सोनकर, उसके दोस्तों कल्लू तथा कल्लू अंडेवाला और दो अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कहीं सोनू की हत्या अन्तर्जातीय विवाह करने के कारण तो नहीं हुई। पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ लोगों को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।