पहले टूटा पति से रिश्ता, फिर एक युवक ने प्रेम जाल में फंसा किया यौन शोषण

By एस पी सिन्हा | Published: July 22, 2018 10:20 PM2018-07-22T22:20:19+5:302018-07-22T22:20:19+5:30

पीड़िता रश्मी (26 साल) (बदला हुआ नाम) ने बताया की उसकी शादी साल 2013  में हुई थी। दहेज की मांग को लेकर पति और उसके ससुराल वाले लगातार उसे प्रताड़ित करते थे।

woman tells of sexual abuse by her boyfriends in bihar | पहले टूटा पति से रिश्ता, फिर एक युवक ने प्रेम जाल में फंसा किया यौन शोषण

पहले टूटा पति से रिश्ता, फिर एक युवक ने प्रेम जाल में फंसा किया यौन शोषण

पटना, 22 जुलाई: बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक नव विवाहिता ने पति और ससुराल वालों की प्रताड़ना और घरेलू हिंसा से परेशान होकर अपने पति से तो नाता तोड़ लिया, लेकिन दूसरी तरफ प्रेमजाल में फंसकर यौन शोषण का शिकार होती रही। इसकी शिकायत लेकर ये पीड़िता अब न्याय के लिए न्यायालय पहुंची है।

पीड़िता रश्मी (26 साल) (बदला हुआ नाम) ने बताया की उसकी शादी साल 2013  में हुई थी। दहेज की मांग को लेकर पति और उसके ससुराल वाले लगातार उसे प्रताड़ित करते थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर पति-पत्नी के झड़प हो गई। तभी पीड़ित के पति ने गुस्से में उसके ऊपर बैटरी का पानी डाल दिया। इस घटना से पीड़िता ने अपने पति से तलाक ले लिया। तभी उसकी मुलाकात पूर्व से परिचित आशुतोष तिवारी उर्फ पंकज तिवारी से हुई, जो वर्तमान में सीतामढ़ी शहर स्थित जीवन वीमा निगम में कार्यरत है। 

पीड़िता का कहना है कि उसने मौके का लाभ उठा कर झूठी सहानभूति दी और प्रेमजाल में फांस लिया। इतना ही नहीं प्रेमी आशुतोष तिवारी ने पीड़िता के परिजनों से मिलाकर उससे शादी करने का दिलासा भी दिया। इसके बाद वह अक्सर उसके घर बिना रोक टोक आने लगा। इसके बाद दोनों के बीच लगातार संबंध बनते रहे। इसी दौरान वह गर्भवती हो गई।

इसकी जानकारी उसने प्रेमी को दी जिसके बाद उसने गर्भपात करवा दिया। पीड़िता ने जब शादी को लेकर दबाब बनाना शुरू किया तो पहले उसने कई बहाने बनाए और मेलजोल कम कर लिया। अब शादी से इनकार कर रहा है। इस घटना से आघात पीड़िता ने सीतामढ़ी न्यायलय में प्रेमी के विरुद्ध परिवाद पत्र दायर कर न्याय की गुहार लगाई है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

Web Title: woman tells of sexual abuse by her boyfriends in bihar

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे