महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर बेटे को दिखाया अश्लील वीडियो, पति ने पुलिस से की शिकायत
By अनुराग आनंद | Published: February 5, 2021 10:45 AM2021-02-05T10:45:32+5:302021-02-05T10:48:01+5:30
नोएडा के एक शख्स ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी बच्चे को लेकर जर्मनी में अपने लवर के साथ रह रही है। महिला का प्रेमी बच्चे को अश्लील वीडियो दिखाता रहता है।
नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी ही पत्नी के खिलाफ थाने में शिकायत दी है।
हिन्दुस्तान के खबर अनुसार, शख्स ने पुलिस से शिकायत की है कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसके नाबालिग बेटे को अश्लील वीडियो दिखाती है। ऐसे में शख्स ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पति ने यह भी बताया कि वह विदेश में रहता था।
मामला नोएडा के सेक्टर-49 पुलिस स्टेशन क्षेत्र की है-
बता दें कि यह मामला नोएडा के सेक्टर-49 पुलिस स्टेशन क्षेत्र की है। यहां एक शख्स ने पुलिस थाने में दिए अपने शिकायत में कहा कि वह नोएडा सेक्टर-76 के आम्रपाली प्रिंसले एस्टेट सोसाइटी में रहता है।
शख्स ने 2012 में एक लड़की से शादी की। इसके बाद वह पत्नी के साथ ही जर्मनी चला गया। जर्मनी में कुछ समय बाद उसकी पत्नी पति को छोड़ प्रेमी के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रहने लगी।
पति का आरोप है कि महिला व उसके प्रेमी ने बच्चे को अश्लील वीडियो भी दिखाया
कुछ दिनों में जब दंपति को बेटा हुआ तो शख्स अपने साथ ही बच्चे को रखने लगा और उसकी देखभाल करने लगा। लेकिन, बाद में पत्नी बेटे को लेकर अपने साथ चले गई। एक दिन महिला व उसके प्रेमी ने बच्चे को अश्लील वीडियो भी दिखाया।इसके बाद जब बच्चे ने इस बारे में अपने पिता को जानकारी दी तो पिता बच्चे को साथ लेकर भारत लौट आया।
शख्स की शिकायत पर कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई शुरू हुई-
अब शख्स का आरोप है कि उसकी पत्नी भारत आकर उस बच्चे को फिर से अपने साथ जर्मनी ले गई है। शख्स ने कहा कि उसकी पत्नी का प्रेमी अब भी बच्चे को अश्लील वीडियो दिखाता है। पुलिस में शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर शख्स ने कोर्ट से आग्रह किया। इसके बाद अदालत के आदेश पर अब पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।