हत्या कर पति के शव को महिला ने रसोई में दफनाया, एक महीने तक बनाती रही वहीं खाना, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

By पल्लवी कुमारी | Published: November 22, 2019 03:35 PM2019-11-22T15:35:00+5:302019-11-22T15:35:00+5:30

शव के मिलने के बाद जब पुलिस ने आरोपी पत्नी से पूछा तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि उसके पति के बड़े भाई गंगाराम बैनेवाल की पत्नी के अवैध संबंध थे।

Woman murdered and buried the body of her husband in the kitchen in mp | हत्या कर पति के शव को महिला ने रसोई में दफनाया, एक महीने तक बनाती रही वहीं खाना, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlights हत्या के तकरीबन एक महीने बाद 32 वर्षीय महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।22 अक्टूबर को आरोपी महिला प्रमिला ने अपने पति के लापता होने की रिपोर्ट लिखवाई थी।

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में एक पत्नी ने अपने पति की हत्या कर उसको घर की रसोई में ही दफना दिया। इतना ही रसोई घर में पति को दफनाने के बाद महिला ने उसी किचन में एक महीने तक खाना भी बनाया। हत्या के तकरीबन एक महीने बाद 32 वर्षीय महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला का पति महेश बैनेवाल पेश से वकील है। 

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 22 अक्टूबर को आरोपी महिला प्रमिला ने अपने पति के लापता होने की रिपोर्ट लिखवाई थी। उसने बताया कि उसका पति पिछले एक महीने से करोंदी गांव से लापता है। पुलिस मामले को लापता केस समझकर जांच कर रही थी। लेकिन 21 नवंबर को पुलिस के पास मृतक का बड़ा भाई अर्जुन बैनेवाल आया। पुलिस को भाई ने बताया कि उसको छोटे भाई के घर पर ही कुछ संदिग्ध लगता है। 

पुलिस को अर्जुन बैनेवाल बताया कि अपने भाई की हत्या के बाद वह कई बार उसके घर जाने की कोशिश की लेकिन उसकी पत्नी ने हर बार कोई-न-कोई बहाना देकर उसे घर के अंदर नहीं आने दिया। 

मीडिया से बात करते हुए पुलिस ने बताया कि अर्जुन बैनेवाल के इस सूचना के बाद हम मृतक के घर पर पहुंचे और छानबीन की तो हमें वहां से बदबू आ रही थी। जहां से बदबू आ रही थी वह जगह रसोई घर थी। पुलिस ने जब उस पूरे जगह की खुदाई की तो वहां मृतक का शव मिला। 

शव के मिलने के बाद जब पुलिस ने आरोपी पत्नी से पूछा तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि उसके पति के बड़े भाई गंगाराम बैनेवाल की पत्नी के अवैध संबंध थे। इस बात से परेशान होकर गंगाराम बैनेवाल और पत्नी ने महेश बैनेवाल की हत्या की। हालांकि गंगाराम ने इस बात का विरोध किया। हालांकि पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जांच में जुट गई है। मृतक महेश और प्रमिला के चार बच्चे हैं और चारों लड़कियां हैं। 

Web Title: Woman murdered and buried the body of her husband in the kitchen in mp

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे