झगड़े के बाद घर से भागी महिला को ट्रक ड्राइवर ने दी लिफ्ट, बलात्कार करने के बाद रास्ते में फेंका
By भाषा | Published: December 1, 2019 07:46 AM2019-12-01T07:46:16+5:302019-12-01T07:46:16+5:30
परिवार में झगड़े के बाद के महिला घर छोड़कर भागी। ट्रक ड्राइवर ने उसे लिफ्ट दी। मदद के नाम पर उसने हैवानियत को अंजाम दिया। महिला के साथ बलात्कार किया और रास्ते में उसे फेंककर फरार हो गया।
Highlightsघर छोड़कर भागी कर्नाटक के महिला के साथ एक ट्रक ड्राइवर ने बलात्कार किया।ड्राइवर ने महिला को लिफ्ट देकर रेप किया और रास्ते में उसे फेंककर फरार हो गया।
कर्नाटक की एक महिला के साथ उत्तराखंड के टिहरी जिले में एक ट्रक चालक ने कथित तौर पर बलात्कार किया। कंदिसौर के पुलिस उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि कर्नाटक की रहने वाली 28 वर्षीय महिला अपने परिवार के साथ झगड़ा होने के बाद घर से भाग आई थी।
पुलिस के पास महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार उसे लिफ्ट देने वाले ट्रक चालक ने उससे बलात्कार करने के बाद उसे रास्ते में कहीं फेंक दिया।
पुलिस के अनुसार शनिवार को महिला की मेडिकल जांच में बलात्कार की पुष्टि हुई। उन्होंने कहा कि महिला का बयान दर्ज कर लिया गया है और कर्नाटक में उसके रिश्तेदारों को सूचित कर दिया गया है।
सिंह ने बताया कि ट्रक चालक का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।