बेटी को बनाता था हवस का शिकार, पत्नी ने काट कर शव को पानी की टंकी में छिपाया, लाश गलाने के लिए किया ये काम

By एस पी सिन्हा | Published: September 8, 2018 07:15 PM2018-09-08T19:15:03+5:302018-09-08T19:15:03+5:30

एक शख्स अपनी सौतेली बेटी को हवस का शिकार बनाता था, जिसकी जानकारी पत्नी और बेटे को चली। जिसके बाद दोनों ने मिलकर उसे मौत के घाट उतारने की साजिश रच डाली।  

wife cut husband's dead body in hindi at tank in bihar | बेटी को बनाता था हवस का शिकार, पत्नी ने काट कर शव को पानी की टंकी में छिपाया, लाश गलाने के लिए किया ये काम

बेटी को बनाता था हवस का शिकार, पत्नी ने काट कर शव को पानी की टंकी में छिपाया, लाश गलाने के लिए किया ये काम

पटना, 8 सितंबर: बिहार के पूर्णिया जिले के अमौर थाना क्षेत्र के बहुरा बडा ईदगाह गांव में एक पिता अपनी बेटी के साथ यौन शोषण करता था। यह पत्नी और बेटे को नागवार गुजरा तो उसने खौफनाक कदम उठाते हुए उसे हसुआ से पहले काट-काट हत्या कर दी। फिर शव को पानी की टंकी में छिपा दिया और लाश को गलाने के लिए टंकी में रोजाना नमक डालने लगी।  

बताया जाता है कि इस राज को छिपाने के लिए पत्नी वहां से यह कह कर ससुराल चली आई कि पति ने उसे भगा दिया है। अचानक एक दिन यह पोल खुल गया।   

जानकारी के अनुसार एक शख्स अपनी सौतेली बेटी को हवस का शिकार बनाता था, जिसकी जानकारी पत्नी और बेटे को चली। जिसके बाद दोनों ने मिलकर उसे मौत के घाट उतारने की साजिश रच डाली।  

 छोटे पुत्र मिन्हाज के साथ मिलकर पत्नी मुर्शिदा ने ही हंसिया से उसका गला रेत दिया था।   महीनों बाद मां से झगडा हुआ तो बडे पुत्र चांद ने दादा रफीक के सामने हत्या की पोल खोल दी।   

इतने दिनों तक मुर्शिदा परिजनों को यह कहकर गुमराह करती रही कि अमीनुद्दीन कमाने के लिए बाहर गया है।   45 वर्षीय अमीनुद्दीन जलालगढ़ प्रखंड के रमदेली गांव का मूल निवासी था।   

उसने तीन शादियां की थीं। बडी पत्नी को वह छोड चुका था। दूसरी पत्नी परवीन अपने ससुर आदि के साथ रमदेली में रहती है। मुर्शिदा उसकी तीसरी पत्नी है।   उसके साथ अमीनुद्दीन पिछले दस वर्षों से अमौर प्रखंड में बडा ईदगाह बाजार में रह रहा था।  

 वहां टेंपो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। मुर्शिदा से अमीनुद्दीन के दो बेटे हैं। 18 वर्षीय चांद और 16 वर्षीय मिन्हाज उर्फ मिन्नी।  

इस बात की जानकारी दो दिन पहले तब हुई, जब चांद और मिन्हाज आपस में झगड पड़े। झगडे के बाद दादा रफीक के पास पहुंच कर चांद ने हत्याकांड को उजागर किया।   मुर्शिदा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।   

थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि इस हत्याकांड का दूसरा आरोपी मिन्हाज फरार है।हत्या के कारणों की जानकारी के लिए छानबीन की जा रही है।   बरामद शव की हाल बेहद खराब है।   उसे पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेजा गया है।   

न्यायालय से अनुमति लेकर कंकाल को डीएनए टेस्ट के लिए भेजा जाएगा। पुलिस को दिये गये बयान में मुर्शीदा ने बताया कि उसके शौहर का संबंध उसकी सौतेली बेटी एवं बहू से था।  

 इस कारण वह अपने पुत्र मिन्नी उर्फ मिनहाज के साथ मिलकर तीन माह पूर्व हसुआ से काट कर अमीनुद्दीन की हत्या कर दी तथा शव को पानी की टंकी में छिपा दिया और शव को गलाने के लिए टंकी में नमक डालने लगा।   

हत्या पर पर्दा डालने के लिए उनके घर से भागने की खबर सभी जगह फैला दी।परिजनों को वह यह कहकर गुमराह करती रही कि अमीनुद्दीन कमाने गया है।   अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार राम ने बताया कि हत्यारा कितना भी होशियार क्यों न हो, वह कहीं न कहीं कोई सबूत छोड ही देता है।  

Web Title: wife cut husband's dead body in hindi at tank in bihar

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे