पत्नी ने तीन बच्चों की हत्या के बाद की खुदकुशी, पति ने फोन पर घंटों बात करने से किया था मना
By भाषा | Published: September 29, 2018 05:00 AM2018-09-29T05:00:29+5:302018-09-29T05:00:29+5:30
फोन पर घंटों बात करने को लेकर पति के साथ झगड़ा होने पर एक महिला ने अपने तीन बच्चों को कथित तौर पर कुएं में धक्का दे कर उनकी हत्या कर दी
सलेम, 28 सितंबर: फोन पर घंटों बात करने को लेकर पति के साथ झगड़ा होने पर एक महिला ने अपने तीन बच्चों को कथित तौर पर कुएं में धक्का दे कर उनकी हत्या कर दी और फिर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि महिला कोझिंजीपट्टी गांव की रहने वाली थी और घर से लापता होने के दो दिन बाद उसका और उसके तीन बच्चों का शव कुएं पर तैरता दिखाई दिया।
प्रारंभिक जांच के अनुसार महिला के पति को उसका फोन पर बात करना अच्छा नहीं लगता था और इसलिए उसने उससे फोन ले लिया था।
पुलिस अधिकारी ने पीटीआई भाषा से कहा कि महिला ने पति के फोन से बात करना जारी रखा जिसके बाद दोनों के बीच झगड़ा हुआ और फिर वह काम पर निकल गया। पुलिस ने कहा कि उन्हें शक है कि इस बात पर महिला ने बच्चों की हत्या कर आत्महत्या कर ली।