पश्चिम बंगाल: TMC विधायक सत्यजीत बिस्वास की हत्या मामले में दो और लोग हुए गिरफ्तार

By भाषा | Published: February 16, 2019 09:03 AM2019-02-16T09:03:30+5:302019-02-16T09:03:30+5:30

इससे पहले पुलिस ने हत्या की रात सुजीत मंडल तथा कार्तिक मंडल को गिरफ्तार किया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि निर्मल घोष को कार्तिक और सुजीत से पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है।

West Bengal: Two more people arrested in the murder case of TMC legislator Satyajit Biswas | पश्चिम बंगाल: TMC विधायक सत्यजीत बिस्वास की हत्या मामले में दो और लोग हुए गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल: TMC विधायक सत्यजीत बिस्वास की हत्या मामले में दो और लोग हुए गिरफ्तार

तृणमूल कांग्रेस विधायक सत्यजीत बिस्वास हत्या मामले में नदिया जिले से दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसी के साथ इस मामले में गिरफ्तार किए गये लोगों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि एफआईआर में नामजद आरोपी कालीपाडा मंडल और निर्मल घोष को बृहस्पतिवार की रात क्रमश: हंसखाली और चकदाहा क्षेत्र से पकड़ा गया। मामले का प्रमुख आरोपी अभिजीत पुंडारी अब भी फरार है।

गौरतलब है कि कृष्णगंज से विधायक को नौ फरवरी की शाम को नदिया जिले के फूलबारी गांव में सरस्वती पूजा पंडाल में अज्ञात बदमाशों ने करीब से गोली मार दी थी।

इससे पहले पुलिस ने हत्या की रात सुजीत मंडल तथा कार्तिक मंडल को गिरफ्तार किया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि निर्मल घोष को कार्तिक और सुजीत से पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया है।

विधायक हत्या मामले में भाजपा नेता मुकुल रॉय सहित चार लोगों के खिलाफ रविवार को मामला दर्ज किया गया था।

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल पुलिस को मुकुल रॉय को सात मार्च तक गिरफ्तार नहीं करने के निर्देश दिए थे। 

Web Title: West Bengal: Two more people arrested in the murder case of TMC legislator Satyajit Biswas

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे