रिटायर्ड IPS ऑफिसर की पश्चिम बंगाल में संदिग्ध मौत, घर में खून से लथपथ पड़ी थी लाश
By पल्लवी कुमारी | Published: February 20, 2019 10:04 AM2019-02-20T10:04:20+5:302019-02-20T10:04:20+5:30
आईपीएस अधिकारी गौरव चंद्र दत्ता पिछले साल 2018 में ही रिटायर्ड हुए थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
पश्चिम बंगाल के जिला बिधाननगर में रिटायर्ड आईपीएस (IPS) की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई है। पुलिस के मुताबिक रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी गौरव चंद्र दत्ता रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाए गए थे। गौरव चंद्र के शव को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक शव के पास से एक नोट भी बरामद हुआ था। हालांकि इस नोट में क्या लिखा हुआ है, पुलिस ने अभी इसका खुलासा नहीं किया है।
पुलिस के अनुसार, गौरव चंद्र दत्ता का शव खून से लथपथ मंगलवार 19 फरवरी को उनके घर में पाया गया था। मृत गौरव चंद्र दत्ता बिधाननगर के सॉल्ट लेक इलाके में रहते थे। गौरव चंद्र के शरीर पर कुछ चोट के निशान भी हैं।
गौरव चंद्र दत्ता पिछले साल 2018 में ही रिटायर्ड हुए थे। कोलकाता पुलिस के मुताबिक उन्होंने अपने कार्यकाल में कई अहम मामलों का निपटारा किया था। गौरव चंद्र अपने घर पर अकेले रहते थे। बिधाननगर पुलिस कमिश्नर ने कहा, हमने मामले की जांच शुरू कर दी है। गौरव चंद्र अपने घर पर अकेले रहते थे, इसलिए मामले को जांच करने में कठिनाई हो सकती है। पुलिस इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इतंजार कर रही है।