पश्चिम बंगाल में मानसिक रूप से कमजोर महिला से बर्बर गैंगरेप, निर्भया कांड से हो रही है तुलना
By पल्लवी कुमारी | Published: February 20, 2018 06:19 PM2018-02-20T18:19:28+5:302018-02-20T18:35:53+5:30
यह गैंगरेप की घटना पश्चिम बंगाल के रायगंज के कुशमंडी इलाके की है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
कोलकता, 20 फरवरी. पश्चिम बंगाल में एक समाज को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। घटना रायगंज के कुशमंडी इलाके की है। जहां एक 28 साल की मानसिक रूप से अक्षम आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप किया गया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपियोम ने महिला के गुप्तांग में लोहे की रॉड से चोट पहुंचाई है।
जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही पीड़िता
इस घटना के बाद आस-पास के लोग महिला को फौरन रायगंज अस्पताल लेकर गए। लेकिन यहां महिला की हालत काफी खराब होने लगी। जिसके बाद बिगड़ते हालत को देखकर पीड़ित महिला को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत काफी नाजूक है। डॉक्टरों के मुताबिक पीड़िता जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है।
पुलिस के मुताबिक घटना कुशमंडी इलाके की है। जहां रविवार 18 फरवरी की रात महिला एक मेला देखकर घर वापस आ रही थी। रास्ते में कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और उसे जबरन एक पुल के नीचे लेकर गए और वहां उसके साथ गैंगरेप किया। इस गैंगरेप को ठीक उसी तरह अंजामा दिया गया है जैसे निर्भया गैंगरेप में हुआ था।
गुप्तांग में आरोपियों लोहे के रॉड डाले
इस आदिवासी पीड़िता के गुप्तांग में आरोपियों ने लोहे के रॉड डालकर चोट पहुंचाई है।घटना के बाद महिला की चीख सुनकर आसपास के लोग तो आए लेकिन तब तक आरोपी फरारा हो चुका था। इसके बाद महिला को रायगंज मालदा मेडिकल कॉलेज में एडमिट कराया गया। प.बंगाल पुलिस ने इस मामले में अभी तक दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। अन्य लोगों की पुलिस तलाश कर रही है।