पश्चिम बंगालः बीजेपी दफ्तर में 48 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला, मचा हड़कंप  

By रामदीप मिश्रा | Published: April 4, 2019 09:23 AM2019-04-04T09:23:50+5:302019-04-04T09:23:50+5:30

पश्चिम बंगालः बीजेपी के बूथ ऑफिस में 48 वर्षीय युवक का शव गुरुवार तड़के फंदे से लटका हुआ मिला है। इस घटना की पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। 

West Bengal: Body of a 42 year-old man was found hanging at BJP booth office in Siliguri | पश्चिम बंगालः बीजेपी दफ्तर में 48 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला, मचा हड़कंप  

पश्चिम बंगालः बीजेपी दफ्तर में 48 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका मिला, मचा हड़कंप  

लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है। इस बीच पश्चिम बंगाल में गुरुवार (चार अप्रैल) को तड़के उस समय हड़कंप मच गया जब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के एक कार्यालय में 48 वर्षीय युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के संबंध में जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, सिलीगुड़ी के बीजेपी के बूथ ऑफिस में 48 वर्षीय युवक का शव गुरुवार तड़के फंदे से लटका हुआ मिला है। इस घटना की पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। 

बताया जा रहा है कि इस घटना के बारे में उस समय लोगों को पता चला जब बीजेपी ऑफिस में कुछ लोग पहुंचे। उन्होंने युवक का शव फंदे से लटका हुआ देखा, जिसकी सूचना तत्काल प्रभाव से पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाया, जिसके बाद मामले की जांच करने में जुट गई।



खबर लिखे जाने तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि युवक का नाम क्या है और वह कहां का रहने वाला है। वहीं, पुलिस इस मामले मामले की जांच आत्महत्या व किसी के द्वारा मर्डर किए जाने के शक को लेकर कर रही है।    

Web Title: West Bengal: Body of a 42 year-old man was found hanging at BJP booth office in Siliguri

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे