लाइव न्यूज़ :

इको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 13, 2026 12:55 IST

Kalyan-Ahilyanagar Highway: दुर्घटना अहिल्यानगर-कल्याण राजमार्ग पर हुई। दुर्घटना के समय इको-कार में कुल नौ लोग सवार थे।

Open in App
ठळक मुद्देKalyan-Ahilyanagar Highway: 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 का अस्पताल में इलाज चल रहा है।Kalyan-Ahilyanagar Highway:दुर्घटना के बाद राजमार्ग पर भारी ट्रैफिक जाम हो गया है। Kalyan-Ahilyanagar Highway: कार कल्याण से मुरबाद जा रही थी और मिक्सर ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गई।

मुंबईः महाराष्ट्र में बड़ा हादसा हो गया। सोमवार की सुबह कल्याण-अहिल्यानगर राजमार्ग, राष्ट्रीय राजमार्ग 61 (एनएच-61) पर एक सीमेंट मिक्सर ट्रक और एक कार की आमने-सामने की टक्कर में 9 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर घायलों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में पहुंचाया। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार को एक पुल पर एक वैन की सीमेंट मिक्सर से टक्कर हो जाने के बाद नौ लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। जिला ग्रामीण पुलिस के एक अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि यह दुर्घटना पूर्वाह्न करीब 11:30 बजे मुरबाद के गोविली गांव में रायता पुल पर हुई।

घटनास्थल से प्राप्त तस्वीरों के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना अहिल्यानगर-कल्याण राजमार्ग पर हुई। दुर्घटना के समय इको-कार में कुल नौ लोग सवार थे। आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दुर्घटना के बाद राजमार्ग पर भारी ट्रैफिक जाम हो गया है। कार कल्याण से मुरबाद जा रही थी और मिक्सर ट्रक से उसकी सीधी टक्कर हो गई।

गुजरात के सुरेंद्रनगर में ट्रक की चपेट में आने से सात लोगों की मौत

गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से सात लोगों की मौत हो गई और कुछ अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।लखतर के पुलिस निरीक्षक योगेश पटेल ने बताया कि यह घटना लखतर-विरामगाम राजमार्ग पर देर रात करीब 1.30 बजे उस समय घटी, जब तीर्थयात्रियों का एक समूह राजकोट से बहुचराजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पैदल जा रहा था।

उन्होंने बताया कि जिले के लखतर तालुका के भास्करपारा गांव के बाहरी इलाके में एक तेज रफ्तार ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचल दिया। उन्होंने बताया कि छह तीर्थयात्री और सड़क किनारे खड़े एक डंपर चालक की मौत हो गई। मृतकों में चार महिलाएं शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि घायलों की संख्या अभी स्पष्ट नहीं है।

उन्होंने कहा, “यह हादसा उस समय हुआ जब तीर्थयात्री पैदल जा रहे थे। वे बहुचराजी के एक मंदिर में पूजा करने के लिए निकले थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।” अधिकारी ने बताया कि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीसड़क दुर्घटनामहाराष्ट्रPoliceमुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदिवंगत आध्यात्मिक गुरु महर्षि महेश योगी से जुड़े फाउंडेशन की जमीन ‘धोखाधड़ी’ से बिक्री मामले में ईडी ने तलाशी अभियान चलाया

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारतरॉयल एनफील्ड से विधानसभा पहुंचे सीएम देवेंद्र फडणवीस, प्रधानमंत्री मोदी की ईंधन बचत की अपील, कांग्रेस ने कहा- प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र की अवधि समाप्त हो चुकी थी

क्राइम अलर्ट10 साल से ट्रेनों में आतंक मचाने वाला लुटेरा गिरफ्तार, पुलिस की फिटनेस पर सवाल

क्राइम अलर्ट2 चचेरी बहनों की हत्या, मृतका के नाजुक अंगों में खून जमा, बाएं हाथ की 3 उंगलियां कटी, जबड़ा निकला हुआ और फेफड़े की 4 हड्डियां टूटी मिली?, किसने की बर्बरता?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजमीन के लिए 2 बेटों ने मिलकर मां जिलवी देवी की गला रेतकर निर्मम हत्या की

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

क्राइम अलर्टदेवास पटाखा फैक्ट्री धमाका: 3 श्रमिकों की मौत, सड़क पर बिखरे शव, 23 से ज्यादा झुलसे

क्राइम अलर्टदिल्ली में बेखौफ अपराधी! नांगलोई में बस में महिला से सामूहिक बलात्कार, 2 आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टकैश वैन को घेरा और राइफल छीनकर खेत में फेंका, 2700000 रुपये की लूटे?, पटना के सम्पतचक में बाइक सवार 5 अपराधियों ने दिया अंजाम?