लाइव न्यूज़ :

कंटेनर ट्रक ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 3 वाहन में लगी आग, 6 लोग जिंदा जले, वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: November 13, 2025 22:01 IST

पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर नवले ब्रिज के पास एक कंटेनर ट्रक के अनियंत्रित होकर कई वाहनों से टकराने से कम से कम 06 लोगों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देज़ोन 3 पुणे सिटी पुलिस डीसीपी संभाजी कदम ने कहा कि लोग जिंदा जल गए।दो-तीन भारी वाहनों में आग लग गई। बचाव कार्य जारी है।बताया जा रहा है कि यात्री वाहनों के अंदर ही फंसे हुए हैं।

पुणेः महाराष्ट्र के पुणे-बेंगलुरु राजमार्ग पर नवले पुल के पास बड़ा हादसा हो गया। हादसे में कम से कम 6 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दो कंटेनर आपस में टकरा गए, जिससे ट्रकों में आग लग गई और फिर तेज़ रफ़्तार कंटेनर ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में लगभग 15 लोग घायल हुए हैं। पता चला है कि कार में सवार सभी परिवार के सदस्यों की मौत हो गई है। हादसा गुरुवार शाम पुणे के नवले पुल पर हुआ, जहाँ कथित तौर पर दो ट्रकों में आग लग गई और उनके बीच एक कार फंस गई। बताया जा रहा है कि यात्री वाहनों के अंदर ही फंसे हुए हैं।

मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है। पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर नवले ब्रिज के पास एक कंटेनर ट्रक के अनियंत्रित होकर कई वाहनों से टकराने से कम से कम 06 लोगों की मौत हो गई। टक्कर के बाद दो-तीन भारी वाहनों में आग लग गई। बचाव कार्य जारी है। पुलिस उपायुक्त (जोन 1) संभाजी कदम ने बताया कि लोग जिंदा जल गए।

इस भयावह घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियाँ मौके पर पहुँचीं और आग पर काबू पाया। इस बीच, इस घटना के कारण व्यस्ततम सड़क पर भीषण जाम लग गया। अभी दो हफ़्ते पहले इसी पुल के पास एक और भीषण हादसा हुआ था, जहाँ टाइल्स से लदे एक ट्रक के चालक ने अपने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और एक के बाद एक तीन वाहनों को टक्कर मार दी थी। 

पुणे शहर में मुंबई-बेंगलुरु राजमार्ग पर एक पुल पर बृहस्पतिवार को दो बड़े कंटेनर ट्रकों के बीच एक कार के फंस कर चकनाचूर हो जाने से छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शाम को नवले पुल पर हुए हादसे में दस लोग घायल हो गए। पुलिस उपायुक्त (जोन 1) संभाजी कदम ने बताया, ‘‘ प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक भारी कंटेनर ट्रक राजमार्ग पर मुंबई की ओर जा रहा था। जब यह पुल पर पहुंचा तो संभवतया ब्रेक फेल होने के कारण चालक ने इस पर से नियंत्रण खो दिया।

इसके बाद यह वाहन आगे चल रहे एक अन्य बड़े कंटेनर से टकरा गया। इसबीच इन दोनों कंटेनरों के बीच चल रही एक कार बीच में फंस गई।’’ उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारण भीषण आग लग गई और वाहन उसकी चपेट में आ गए। अधिकारी ने बताया, ‘‘दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई और 10 से ज़्यादा घायल हो गए।’’

शवों को मलबे से बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं और घायलों को अस्पताल ले जाया गया है। घटनास्थल का दौरा करने वाले नगर पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने कहा, ‘‘टक्कर के कारण आग लग गई।’’ दुर्घटना के बाद सामने आए वीडियो में, कार भारी वाहनों के बीच दबी हुई दिखाई दे रही है। राजमार्ग के बेंगलुरु-मुंबई लेन पर यातायात रोक दिया गया और जलकर खाक हुए वाहनों को हटाने का काम जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPuneमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसीने पर चढ़कर छलांग, लोहे की रॉड से पैर तोड़ा, कपड़े उतरवाकर गर्म लोहे की रॉड से दागा?, गांव-गांव फेरी लगाकर कपड़े बेचने वाले मोहम्मद अतहर हुसैन  की बेरहमी से पिटाई, मौत

क्राइम अलर्टअल्ट्रासाउंड कर रहा था अभिमन्यु गुप्ता, घूरा, पर्चा देखा और सारे कपड़े उतारने को कहा, मसाज करनी होगी, अश्लील हरकतें शुरू की, चिल्लाई, तो मुंह बंद कर दिया और...

भारत‘लोकमत महागेम्स’ के कारण खेल संस्कृति मैदान पर फिर नजर आने लगी: सीएम फडणवीस

क्राइम अलर्टसदमे और दर्द में 11 वर्षीय बेटी, घर से बाहर थे माता-पिता, मकान मालिक ने किया रेप, आरोपी ने लड़की को जान से मारने की धमकी

क्राइम अलर्टपटना के विकास पदाधिकारी भवेश कुमार सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 6 ठिकानों पर छापेमारी, गोदाम से 40 लाख रुपये, गहने, जमीन कागजात, महंगी गाड़ियां और घड़ियां जब्त

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबरेली हिंसा के आरोपी मौलाना तौकीर की मुश्किले बढ़ी, एक और मामला दर्ज

क्राइम अलर्टGhaziabad: शेयर मार्केट में नुकसान होने पर बैंक खातों से उड़ाए 65 लाख, आरोपी बैंक कर्मचारी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP Crime: 17 साल की लड़की को पहले किडनैप किया गया, फिर 25 दिनों में कई बार हुआ रेप

क्राइम अलर्टBareilly Double Murder Case: प्रेमी जोड़े की हत्या मामले में लड़की के पिता-चाचा को उम्रकैद, मां को 7 साल की सजा

क्राइम अलर्ट11 दिसंबर को शादी और 10 दिसंबर को एक ही दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या, प्यार करते थे भारती और रवि कुशवाहा, रिश्ते में थे चचेरे भाई बहन