विकास दुबे फरीदाबाद के एक होटल में आया नजर! सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें, दिल्ली-NCR में खोज जारी

By विनीत कुमार | Published: July 8, 2020 08:38 AM2020-07-08T08:38:16+5:302020-07-08T08:41:14+5:30

उत्तर प्रदेश में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या की साजिश रचने वाले कुख्यात विकास दुबे के दिल्ली-एनसीआर में छिपे होने की आशंका है। उसे फरीदाबाद के एक होटल में देखा गया है। ऐसा माना जा रहा है कि वो दिल्ली-एनसीआर में कहीं आत्मसमर्पण कर सकता है।

Vikas dubey UP Gangster seen in Haryana Faridabad Hotel while his one close aide killed | विकास दुबे फरीदाबाद के एक होटल में आया नजर! सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीरें, दिल्ली-NCR में खोज जारी

फरीदाबाद के होटल में नजर आया विकास दुबे!

Highlightsविकास दुबे के दिल्ली-एनसीआर में छिपे होने की आशंका, पुलिस की छापेमारी जारीफरीदाबाद के एक होटल के सीसीटीवी फुटेज में दिखा विकास दुबे

उत्तर प्रदेश के कानपुर में पिछले हफ्ते एक मुठभेड़ में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या का मास्टरमाइंड कुख्यात विकास दुबे मंगलवार को हरियाणा में नजर आया। सूत्रों के अनुसार उसे फरीदाबाद के एक होटल में देखा गया था। इसके बाद पुलिस ने जानकारी मिलने पर छापेमारी भी की। हालांकि, वह भागने में कामयाब रहा।

दरअसल, मंगलवार दोपहर फरीदाबाद में एक होटल में छापे के दौरान एक शख्स पकड़ा गया। उसने पुलिस को बताया कि पुलिस के पहुंचने से पहले विकास दुबे होटल छोड़ कर निकल चुका था।

एनडीटीवी के अनुसार इस बीच पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज भी मिला है, जिसमें एक शख्स दिख रहा है। पुलिस को शक है ये शख्स ही विकास दुबे है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फरीदाबाद पुलिस ने मंगलवार को बड़खल चौक पर एक ओयो गेस्ट हाउस में छापेमारी की। इस दौरान विकास दुबे नहीं मिला, लेकिन उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

दिल्ली में आत्मसमर्पण कर सकता है विकास दुबे

हरियाणा में दिल्ली के करीब फरीदाबाद और गुड़गांव हाई अलर्ट पर है। दिल्ली पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है। माना जा रहा है कि विकास दुबे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कहीं आत्मसमर्पण कर सकता है।

इस बीच यूपी पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने विकास दुबे के एक करीबी अमर दुबे को बुधवार सुबह एक एनकाउंटर में मार गिराया। पुलिस ने अमर दुबे को हमीरपुर जिले में मारा। यह जगह लखनऊ से करीब 150 किलोमीटर दूर है।

गौरतलब है कि पुलिस ने विकास पर ढाई लाख रूपये का इनाम घोषित किया है। साथ ही पूरे उत्तर प्रदेश के टोल नाकों पर उसका पोस्टर लगाने के लिए भी कहा है। पहले विकास दुबे पर पहले पचास हजार का इनाम था जिसे बाद में बढ़ा कर एक लाख कर दिया गया था। इसके बाद सोमवार को इसमें इजाफा कर इसे ढाई लाख रूपये कर दिया गया।

दरअसल पूरा मामला पिछले सप्ताह गुरुवार देर रात कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के गांव बिकरू निवासी दुर्दांत अपराधी विकास दुबे को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हुए हमला से जुड़ा है। इस मुठभेड़ में एक क्षेत्राधिकारी एक थानाध्यक्ष समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। मुठभेड़ में पांच पुलिसकर्मी, एक होमगार्ड और एक आम नागरिक घायल है। 

विकास पर चौबेपुर थाना से मदद मिलने रहने की भी बात सामने आई है। आरोपों को देखते हुए चौबेपुर थाने मैं तैनात सभी 68 पुलिसकर्मियों को मंगलवार रात लाइन हाजिर कर दिया गया। चार पुलिसकर्मियों को इस मामले में अब तक निलंबित भी किया गया है और जांच जारी है।

English summary :
kanpur Vikas Dubey Case Update: A man was caught during a raid at a hotel in Faridabad on Tuesday afternoon. He told the police that Vikas Dubey had left the hotel before the police arrived.


Web Title: Vikas dubey UP Gangster seen in Haryana Faridabad Hotel while his one close aide killed

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे