विकास दुबे के कंधे और कमर में लगीं चार गोलियां, पुलिस ने बताया हिस्ट्रीशीटर के एनकाउंटर का पूरा वाकया

By पल्लवी कुमारी | Published: July 10, 2020 07:49 AM2020-07-10T07:49:11+5:302020-07-10T07:49:11+5:30

Vikas Dubey Encounter कुख्यात अपराधी और कानपुर के बिकरू गांव में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले का मुख्य आरोपी विकास दुबे शुक्रवार (10 जुलाई) सुबह कानपुर के भौती इलाके में पुलिस मुठभेड़ मे मारा गया।

vikas dubey stf car accident during was bringing back in kanpur all update | विकास दुबे के कंधे और कमर में लगीं चार गोलियां, पुलिस ने बताया हिस्ट्रीशीटर के एनकाउंटर का पूरा वाकया

विकास दुबे का यूपी STF ने जिस जगह पर एनकाउंटर किया (घटनास्थल की तस्वीर, फोटो सोर्स- ANI)

Highlightsविकास दुबे को गुरुवार (9 जुलाई) मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफतार किया गया था। विकास दुबे एक हिस्ट्रीशीटर था, उसके ऊपर हत्या सहित 60 आपराधिक मामले दर्ज थे।

कानपुर:कानपुर मुठभड़े (Kanpur Encounter) का मुख्य आरोपी विकास दुबे एनकाउंटर (vikas Dubey Encounter) में मारा गया। आरोपी विकास दुबे शुक्रवार (10 जुलाई) सुबह 9 बजे के करीब कानपुर के भौती इलाके में पुलिस मुठभेड़ मे मारा गया। विकास दुबे को गुरुवार मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफतार किया गया था। मुठभेड़ के बाद विकास दुबे के शव को कानपुर के हैलट अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। विकास के कंधे और कमर में चार गोलियां लगी हैं। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से विकास दुबे एनकाउंटर के बारे में जानकारी ली।

कानपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया आखिर कैसे हुआ विकास दुबे का एनकाउंटर (vikas Dubey Encounter)

कानपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने बताया, तेज बारिश हो रही थी। पुलिस ने गाड़ी तेज भगाने की कोशिश की जिससे वह डिवाइडर से टकराकर पलट गयी और उसमें बैठे पुलिसकर्मी घायल हो गये। उसी मौके का फायदा उठाकर दुबे ने पुलिस के एक जवान की पिस्तौल छीनकर भागने की कोशिश की और कुछ दूर भाग भी गया। तभी पीछे से एस्कार्ट कर रहे एसटीएफ के जवानों ने उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की और उसी दौरान उसने एसटीएफ पर गोली चला दी जिसके जवाब में जवानों ने भी गोली चलाई और वह घायल होकर गिर पड़ा। हमारे जवान उसे अस्पताल लेकर गये जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

IG कानपुर रेंज मोहित अग्रवाल ने कहा, घटना में पुलिस के चार लोग भी घायल हुए हैं, उनका इलाज चल रहा है। 

इससे पहले कानपुर के एडीजी जे एन सिंह ने बताया था कि पुलिस और एसटीएफ की गाड़ियां विकास को उज्जैन से लेकर आ रही थी, तभी अचानक एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। उसमें बैठे विकास दुबे ने भागने की कोशिश की जिसके बाद पुलिस मुठभेड़ हुई और वह घायल हो गया। सिंह ने बताया कि हादसे के बाद दुबे ने एक एसटीएफकर्मी की पिस्तौल छीन ली और भागने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने उसे घेर लिया और दोनों तरफ से हुयी गोलीबारी में वह घायल हो गया । उन्होंने बताया कि विकास को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दुर्घटना में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुये हैं। 

कानपुर पश्चिम एसपी ने कहा, विकास दुबे को जब लाया जा रहा था तब गाड़ी पलट गई, इसमें जो पुलिसकर्मी घायल हुए उसने उनका पिस्टल छीनने की कोशिश की। पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेर कर आत्मसमर्पण कराने की कोशिश की जिसमें उसने जवाबी फायरिंग की। आत्मरक्षा में पुलिस ने फायरिंग की।

Web Title: vikas dubey stf car accident during was bringing back in kanpur all update

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे