राजस्थान के रास्ते उज्जैन पहुंचा था विकास दुबे, कभी बस तो कभी प्राइवेट वाहन का लिया सहारा

By बृजेश परमार | Published: July 10, 2020 05:38 AM2020-07-10T05:38:58+5:302020-07-10T05:38:58+5:30

उज्जैन पुलिस के एएसपी शहर रूपेश द्विवेदी ने पूछने पर बताया कि विकास फरार होकर उत्तर देश से राजस्थान के अलवर, कोटा होता हुआ उज्जैन आया था। एएसपी के अनुसार उसकी बताई गई बातों पर सामान्य तौरपर विश्वास नहीं किया जा सकता है। कोरोना के चलते अभी बसें नहीं चल रही हैं।

Vikas Dubey reached Ujjain via Rajasthan | राजस्थान के रास्ते उज्जैन पहुंचा था विकास दुबे, कभी बस तो कभी प्राइवेट वाहन का लिया सहारा

विकास दुबे उज्जैन से गिरफ्तार हो गया।

Highlights विकास दुबे उज्जैन के महाकाल मंदिर से गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बीच उसे उत्तर प्रदेश पुलिस के हवाले कर दिया गया है। विकास दुबे उज्जैन राजस्थान से होता हुआ आया था।

उज्जैनः विकास दुबे उज्जैन के महाकाल मंदिर से गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बीच उसे उत्तर प्रदेश पुलिस के हवाले कर दिया गया है। अब पुलिस विकास दुबे से पूछताछ में जुट गई है। इस बीच विकास दुबे उज्जैन राजस्थान से होता हुआ आया था। उसने सफर तय करने के लिए कभी बस तो कभी प्राइवेट वाहन लिया था। वह अलवर, कोटा होता हुआ उज्जैन पहुंचा था। 

उज्जैन पुलिस के एएसपी शहर रूपेश द्विवेदी ने पूछने पर बताया कि विकास फरार होकर उत्तर देश से राजस्थान के अलवर, कोटा होता हुआ उज्जैन आया था। उसने इसके लिए जहां तक बस मिली उसका उपयोग किया एवं जहां से उसे ट्रेवलिंग के लिए इस तरह का कोई साधन नहीं मिला वहां से प्राइवेट कार टैक्सी का उपयोग करते हुए उज्जैन पहुंचा। 

एएसपी के अनुसार उसकी बताई गई बातों पर सामान्य तौरपर विश्वास नहीं किया जा सकता है। कोरोना के चलते अभी बसें नहीं चल रही हैं। पुलिस की पूछताछ में जो उसने बताया उसकी पुष्टि पुलिस देर रात तक करने में लगी हुई थी। उससे की गई पूछताछ में भी कई सारी बातें उसने कहीं लेकिन उन सभी बातों की पुष्टि किए जाने के बाद ही उन्हे बताया जाना उचित होगा। 

द्विवेदी ने पूछे जाने पर साफ किया कि उज्जैन में उसके रिश्तेदार की शंका में आनंद तिवारी को पूछताछ के लिए पुलिस लेकर आई है। उससे पूछताछ की जा रही है।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भोपाल में मीडिया को बताया, ''हमने दुबे को गिरफ्तार कर लिया है। उसके दो साथियों - बिट्टू और सुरेश - भी महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किए गये हैं।'' जब उनसे यह पूछा गया कि दुबे के बारे में जानकारी कैसे मिली, मिश्रा ने बताया, ''प्रारंभिक दृष्टि में पता चला था कि वह पूजा करने के लिए गया है। मंदिर परिसर में तैनात हमारे एक कांस्टेबल घनश्याम को शक हुआ। यह सब प्राइमरी बात है। इसको अंतिम न माने। उसको शक हुआ तो उसने अपने दूसरे साथी को बताया और उसके बाद चार कांस्टेबलों ने उसे (दुबे) एक तरफ बुलाकर बिठा लिया और उसके बाद उसे पुलिस हिरासत में लिया गया।''

उन्होंने कहा कि दुबे को गिरफ्तार करने पर मध्य प्रदेश पुलिस एवं मध्य प्रदेश के इंटेलिजेंस को एक बड़ी सफलता मिली है। उसकी गहराई में हम लगातार जाने की कोशिश कर रहे हैं। 

Web Title: Vikas Dubey reached Ujjain via Rajasthan

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे