विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद एक्शन में MP सीएम, योगी को किया फोन, जानें गैंगस्टर की गिरफ्तारी का पूरा वाकया

By पल्लवी कुमारी | Published: July 9, 2020 10:56 AM2020-07-09T10:56:06+5:302020-07-09T10:56:06+5:30

उत्तर प्रदेश के कानपुर शूटआउट का मुख्य आरोपी 8 पुलिसकर्मियों का हत्या विकास दुबे उज्जैन स्थित महाकाल के मंदिर से गिरफ्तार किया गया। कानपुर मुठभेड़ के तकरीबन हफ्तेभर बाद पुलिस को कामयाबी मिली।

Vikas Dubey arrested hole story mp cm Shivraj Singh Chouhan call Yogi Adityanath kanpur Encounter | विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद एक्शन में MP सीएम, योगी को किया फोन, जानें गैंगस्टर की गिरफ्तारी का पूरा वाकया

कानपुर शूटआउट (Kanpur Encounter): हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को गिरफ्तार कर ले जाती MP पुलिस

Highlightsमध्य प्रदेश पुलिस आरोपी विकास दुबे को गिरफ्तारी के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंपेगी। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास की गिरफ्तारी पर कहा, हमारी सरकार किसी भी अपराधी को बख्शने वाली नहीं है

उज्जैन: उत्तर प्रदेश के कानपुर मुठभेड़ में डीएसपी सहित 8 पुलिसकर्मी की हत्या करने वाला विकास दुबेमध्य प्रदेश के उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के फौरन बाद मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान एक्शन में आ गए हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहाने फौरन यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को फोन किया है। सीएम योगी को मुख्यमंत्री शिवराज ने पुलिस से बात कर पूरी घटना की जानकारी दी है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, जिनको लगता है कि महाकाल की शरण में जाने से उनके पाप धूल जाएंगे उन्होंने महाकाल को जाना ही नहीं। हमारी सरकार किसी भी अपराधी को बख्शने वाली नहीं है। मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जनाकारी दी गई है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन से विकास दुबे की गिरफ्तारी पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की। मध्य प्रदेश पुलिस उसे उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंपेगी। 

महाकाल मंदिर के पुजारी ने बताया कैसे हुई विकास की गिरफ्तारी 

एनबीटी से बात करते हुए महाकाल मंदिर के पुजारी आशीष ने बताया कि एनकाउंटर में मारे जाने के डर से विकास दुबे सरेंडर करना चाहता था। इसी वजह से मंदिर में पहुंचने के बाद उसने अपनी पहचान खुद ही बताई। वह लोगों से कहने लगा कि वह विकास दुबे है। उसने महाकाल मंदिर के सुरक्षाकर्मियों से कहा कि वह विकास है। जिसके बाद फौरन पुलिस को सूचना दी गई। 

पुजारी ने बताया कि पहले कई सुरक्षाकर्मियों को शक हुआ कि इसकी शक्ल विकास दुबे से मिलती है। जब सुरक्षाकर्मियों ने सख्ती बरती तो चिल्ला-चिल्ला कर कहने लगा - हां मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला।  पुजारी ने बताया कि यह पूरी घटना सुबह 9 बजे की है। विकास दुबे  250 रुपये की रसीद कटवाकर मंदिर में दाखिल हुआ था।

kanpur Encounter में क्या हुआ? 

कानपुर में मुठभेड़ दो और तीन जुलाई की रात तकरीबन एक से डेढ़ बजे के बीच हुआ। पुलिस की टीम हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को गिरफ्तार करने के लिए उसके घर बिकरू गांव गई थी। जैसे ही पुलिस की एक टीम के घर के पास पहुंची, उसी दौरान छत से पुलिस पर र अंधाधुंध गोलीबारी की गई। जिसमें  प्रदेश पुलिस के आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए।

Web Title: Vikas Dubey arrested hole story mp cm Shivraj Singh Chouhan call Yogi Adityanath kanpur Encounter

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे