विकास दुबे ने सरेंडर कर खुद को बचाने की रची साजिश!, गैंगस्टर की गिरफ्तारी पर उठ रहे हैं ये 5 सवाल

By स्वाति सिंह | Published: July 9, 2020 04:22 PM2020-07-09T16:22:01+5:302020-07-09T16:22:01+5:30

विकास दुबे को गुरुवार सुबह उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया। विकास की गिरफ्तारी के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि आगे की जांच के लिए विकास को यूपी पुलिस को सौंप दिया जाएगा।

Vikas Dubey arrested: conspiracy to save himself, 5 questions raisied | विकास दुबे ने सरेंडर कर खुद को बचाने की रची साजिश!, गैंगस्टर की गिरफ्तारी पर उठ रहे हैं ये 5 सवाल

विकास दुबे को गुरुवार सुबह उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया।

Highlightsकुख्यात अपराधी विकास दुबे को बृहस्पतिवार सुबह मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया।विकास दुबे की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी और कुख्यात अपराधी विकास दुबे को बृहस्पतिवार सुबह मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस छह दिनों उसकी तलाश कर रही थी। अपर पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने कहा कि दुबे को ट्रांजिट रिमांड पर उत्तर प्रदेश लाया जायेगा और कानपुर कांड में शामिल दुबे के गिरोह के सभी सदस्यों को पकड़ने तक हमारा अभियान जारी रहेगा ।

उन्होंने कहा कि दुबे के खिलाफ कानून के तहत सख्त से सख्त कार्यवाही की जायेगी । जब उनसे यह पूछा गया कि दुबे के अलावा उज्जैन से और कौन पकड़ा गया है तो अधिकारी ने जवाब दिया कि हमें मीडिया के जरिये यह जानकारी मिली है और अभी इस बारे में कोई आधिकारिक पत्र नही मिला है । 

उधर, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी विकास दुबे की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं। प्रियंका ने राज्य सरकार से मामले की सीबीआई जांच की भी मांग की। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी कुछ ऐसे ही सवाल खड़े किए हैं। अखिलेश यादव ने मांग की है कि सरकार जल्दी ये सच बताए कि ये आत्मसमर्पण है या गिरफ्तारी। इसके साथ ही अखिलेश यादव ने गैंगस्टर विकास दुबे के कॉल रिकॉर्ड भी सार्वजनिक करने की मांग की है।

इसके अलावा, कानपुर शूटआउट में शहीद हुए सीओ देवेंद्र मिश्रा के परिजनों ने भी विकास दुबे की गिरफ्तारी पर सवाल उठाए हैं। सीओ के रिश्तेदार कमलकांत ने कहा, 'कई अपराधी जेल से बादशाहत चला रहे हैं। 12 घंटे पहले विकास फरीदाबाद में था और तुरंत वह उज्जैन पहुंच गया। सुनियोजित तरीके से उसका समर्पण कराया गया। कौन सी पुलिस गिरफ्तारी के लिए मीडिया को लेकर जाती है।'

ऐसे में सवाल ये भी उठ रहे हैं कि आखिर विकास दुबे गिरफ्तार हुआ या फिर उसने सरेंडर कर अपने आप को बचाने की ये साजिश खेली है।

1-विकास दुबे की गिरफ्तारी सुनियोजित तरीके से की गई?
2-फरीदाबाद से उज्जैन कैसे पहुंचा विकास?
3-क्या खुद को बचाने के लिए रची विकास दुबे ने साजिश?
4-विकास दुबे को जानबूझकर गिरफ्तार कराया गया?
5- पर्दे के पीछे कौन था विकास का 'रखवाला'?

बता दें कि अभी तक मिली जानकारी के अनुसार विकास को महाकाल प्रशासन मंदिर के सुरक्षा में लगे कर्मियों और कुछ अन्य लोगों ने पहचाना। बाद में पूछे जाने पर उसने खुद ही खुलासा कर दिया। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। विकास दुबे पर कानपुर में पिछले हफ्ते 8 पुलिसकर्मियों की हत्या की साजिश का आरोप है। पिछले 2 जुलाई की रात की इस घटना के बाद से वह फरार चल रहा था। उस पर पुलिस ने 5 लाख रुपये तक कर दिया गया। इससे पहले गुरुवार सुबह विकास के दो और गुर्गे पुलिस द्वारा मारे गए। 
 

Web Title: Vikas Dubey arrested: conspiracy to save himself, 5 questions raisied

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे