वैशालीः बंधक बनाकर प्रेमी के सामने 15 वर्षीय प्रेमिका के साथ 5 लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, रहम की भीख मांगती और बदमाशों को दया नहीं आई...

By एस पी सिन्हा | Published: September 11, 2022 07:42 PM2022-09-11T19:42:07+5:302022-09-11T19:45:03+5:30

बिहार में वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र का मामला है। पांचों युवकों ने दोनों को बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

Vaishali 5 boys gang-raped 15-year old girlfriend front lover taking hostage begging mercy and miscreants did not any mercy | वैशालीः बंधक बनाकर प्रेमी के सामने 15 वर्षीय प्रेमिका के साथ 5 लड़कों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, रहम की भीख मांगती और बदमाशों को दया नहीं आई...

पीड़ित लड़की के बयान पर पुलिस ने गांव के ही पांच लड़कों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।

Highlightsवीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।लड़की बदमाशों से रहम की भीख मांगती रही, लेकिन उन्हें दया नहीं आई।

पटनाः बिहार में वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिग लड़की से पांच लड़कों के द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। नाबालिग लड़की बगल के गांव के रहने वाले अपने प्रेमी से मिलने के लिए गांव के बाहर सुनसान स्थान पर मिलने पहुंची थे।

तभी वहां कुछ मनचले युवक पहुंच गए और दोनों को पकड़ लिया। पांचों युवकों ने दोनों को बंधक बनाकर प्रेमी के सामने प्रेमिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मामले को दर्ज कर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

बताया जा रहा है कि शनिवार को 15 वर्षीय नाबालिग लड़की पड़ोस के गांव के रहने वाले एक लड़के से मिलने के लिए सुनसान इलाके में पहुंची थी। इसी दौरान गांव के 4-5 लफंगों की नजर उसपर पड़ी। आरोपियों ने दोनों को बंधक बना लिया और लड़की के साथ छेड़खानी करने लगे। लड़की बदमाशों से रहम की भीख मांगती रही, लेकिन उन्हें दया नहीं आई।

पहले तो लफंगे प्रेमी-प्रेमिका को पुलिस बुलाने की बात कह कर डराते धमकाते रहे। इसके बाद सभी ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान उसका वीडियो बनाने लगे। वीडियो बनाए जाने के दौरान लड़की अपना मुंह छिपाती रही और छोड़ देने के गुहार लगाते रही। प्रेमी भी अपना और शुभचिंतकों का परिचय देते हुए माफ कर छोड़ देने का गुहार लगाता रहा।

लेकिन मनचले युवकों द्वारा उनकी एक नहीं सुनी गई। बार-बार छोड़ देने कि मिन्नत के बाद भी युवकों ने प्रेमी के सामने प्रेमिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और धमकी देकर फरार हो गए। देर शाम लड़की जंदाहा थाने पहुंची और पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई।

पीड़ित लड़की के बयान पर पुलिस ने गांव के ही पांच लड़कों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय थाना के अलावा एसडीपीओ महुआ भी देर रात जंदाहा थाना पर पहुंच पीड़िता से घटना की पूरी जानकारी प्राप्त की।

पीडिता का आज मेडिकल कराया गया और जल्द से जल्द आरोपितों को पकड़ने की पुलिस द्वारा दावा किया जा रहा है। इस मामले पर जब वैशाली एसपी मनीष से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। पुलिस जांच कर रही है और जल्द अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Web Title: Vaishali 5 boys gang-raped 15-year old girlfriend front lover taking hostage begging mercy and miscreants did not any mercy

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे