यमुना और ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसाः दो की मौत, 7 घायल

By भाषा | Published: June 24, 2020 02:44 PM2020-06-24T14:44:32+5:302020-06-24T14:44:32+5:30

यमुना और ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर रोड हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

uttar pradesh road accident noida Yamuna and Eastern Peripheral Expressway Two killed 7 injured | यमुना और ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसाः दो की मौत, 7 घायल

फिरोजाबाद का रहने वाला था। सिंह ने बताया कि घायलों की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। (file photo)

Highlightsईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह एक आई- टेन कार अनियंत्रित होकर हाईवे के डिवाइडर से टकराती हुई नीचे गिर गई।23 वर्षीय युवक की मौत हो गई है, जबकि चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें दादरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना में मुन्नालाल, बब्बू तथा लालू गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि संकेत उर्फ़ रंजीत यादव की मौके पर ही मौत हो गई।

नोएडाः थाना रबूपुरा क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस- वे पर सड़क किनारे खराब खड़े एक ट्रक में पीछे से आ रहा ट्रक टकरा गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए जेवर स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना दादरी क्षेत्र के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर बुधवार सुबह एक आई- टेन कार अनियंत्रित होकर हाईवे के डिवाइडर से टकराती हुई नीचे गिर गई। इस घटना में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई है, जबकि चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उन्हें दादरी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की देर रात एक बजे के करीब यमुना एक्सप्रेस-वे पर सड़क किनारे खराब खड़े ट्रक में पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में मुन्नालाल, बब्बू तथा लालू गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि संकेत उर्फ़ रंजीत यादव की मौके पर ही मौत हो गई।

घायलों की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है

वह जनपद फिरोजाबाद का रहने वाला था। सिंह ने बताया कि घायलों की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारी के अनुसार यमुना एक्सप्रेस-वे पर देर रात को हुए सड़क हादसे की वजह से वहां पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा, मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की सहायता से ट्रकों को वहां से हटाया। भाषा सं. मानसी मानसी

कार में सवार होकर पांच युवक हरिद्वार से पलवल की तरफ जा रहे थे

पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार सुबह आई-टेन कार में सवार होकर पांच युवक हरिद्वार से पलवल की तरफ ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे के रास्ते जा रहे थे। उन्होंने कहा कि थाना दादरी क्षेत्र में उनकी कार अनियंत्रित होकर हाईवे के डिवाइडर से टकराती हुई नीचे जा गिरी।

उन्होंने बताया कि यह सड़क हादसा इतना भीषण था कि कार ग्रिल में जा फंसी। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद ग्रिल काटकर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सिंह के अनुसार घायलों को दादरी के नवीन अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टरों ने प्रवीण (23 वर्ष) नामक युवक को मृत घोषित कर दिया। चार युवकों राहुल, बाली, कुलदीप व वीरेंद्र की हालत नाजुक बनी हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Web Title: uttar pradesh road accident noida Yamuna and Eastern Peripheral Expressway Two killed 7 injured

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे