नोएडा में रिटायर्ड दरोगा ने अपने बेटे को मारी गोली, फिर खुद की ले ली जान

By विनीत कुमार | Published: August 28, 2020 10:06 AM2020-08-28T10:06:47+5:302020-08-28T10:06:47+5:30

दिल्ली से सटे नोएडा में एक रिटायर्ड दरोगा ने अपने ही बेटे को गोली मार दी। इसके बाद उसने अपनी भी जान ले ली। बेटा हालांकि, अभी जिंदा है और उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालत गंभीर है।

uttar pradesh noida sub inspector killed his son and shoot himself | नोएडा में रिटायर्ड दरोगा ने अपने बेटे को मारी गोली, फिर खुद की ले ली जान

नोएडा: रिटायर्ड दरोगा ने बेटे को मारी गोली (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsनोएडा में पिता ने अपने ही बेटे को शराब के नशे में मारी गोली, फिर खुद की ली जानपुलिस मामले की जांच में जुटी, पारिवारिक कलह का अंदेशा

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर थाना दादरी इलाके में एक रिटायर्ड दरोगा ने अपने बेटे योगेंद्र को गोली मार दी। इसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली। दरोगा की मौत हो गई है जबकि योगेंद्र अस्पताल में भर्ती है और हालत गंभीर बताई जा रही है। मृतक दरोगा का नाम बच्चन सिंह है। मिली जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार रात की है।

पुलिस के अनुसार एस्कॉर्ट कॉलोनी में रहने वाले रिटायर्ड दरोगा बच्चन सिंह ने शराब के नशे में अपने लाइसेंसी पिस्टल से बेटे को गोली मारी। इसके तत्काल बाद उसने खुद को भी गोली मार ली।

फायरिंग की आवाज सुनकर जब परिजन और आसपास के लोग वहां पहुंचे तो पुलिस को जानकारी दी गई और आननफानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया। अस्पकाल पहुंचते ही डॉक्टरों ने बच्चन सिंह को मृत घोषित कर दिया। बेटे का इलाज जारी है लेकिन उसकी स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है।

पुलिस इसे परिवार के बीच कलह मान रही है। बताया जा रहा है कि बाप-बेटे के बीच किसी बात पर विवाद हुआ था। हालांकि, पुलिस फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच में जुट गई है। ऐसा बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार घर पर कुछ बातों खासकर प्रोपर्टी को लेकर लड़ाई-झगड़ा चल रहा था।

अधिकारियों के मुताबिक रिटायर्ड दरोगा की पत्नी कहीं और रहती है जबकि बेटे की पत्नी उसी घर में रहती है जहां ये घटना हुई।

पुलिस के बताया है कि बच्चन सिंह ने अपने बेटे को दो गोलियां मारी हैं। एक गोली बेटे के सीने में और दूसरी पैर पर लगी है। इसके बाद उन्होंने खुद को गोली मारी। ये भी बताया जा रहा है कि रिटायर्ड दरोगा सुबह से नशे की हालत में थे। पुलिस ने फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Web Title: uttar pradesh noida sub inspector killed his son and shoot himself

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे