UP Ki Taja Khabar: नोएडा में पुलिस के साथ मुठभेड़ की घटनाओं में दो बदमाश घायल, दो फरार

By भाषा | Published: August 7, 2020 12:22 PM2020-08-07T12:22:02+5:302020-08-07T12:24:54+5:30

नोएडा में देर रात बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ की दो अलग-अलग घटनाए हुई। इसमें दो बदमाश भागने में सफल हुए। वहीं घायल बदमाश अनिल दुजाना तथा बिल्लू दुजाना गिरोह के हैं।

Uttar Pradesh Noida encounter two criminals injured, two absconding | UP Ki Taja Khabar: नोएडा में पुलिस के साथ मुठभेड़ की घटनाओं में दो बदमाश घायल, दो फरार

नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ (फाइल फोटो)

Highlightsउत्तर प्रदेश के नोएडा में देर रात हुई पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ ये घटनाएं थाना बादलपुर और थाना जारचा की हैं, दोनों घटनाओं में एक-एक बदमाश घायल

नोएडा: जनपद गौतमबुद्ध नगर में बृहस्पतिवार देर रात दो थाना क्षेत्रों में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ की दो अलग-अलग घटनाओं में घायल दो बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं दो बदमाश भागने में सफल रहे।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी अभिनेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर रात थाना बादलपुर पुलिस रोजा रेलवे फाटक के पास निरीक्षण कर रही थी। तभी मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो बदमाश आते हुए दिखाई दिए।

उन्होंने कहा कि जब पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो, बदमाशों ने रुकने के बजाय पुलिस पार्टी पर जान से मारने की मंशा से गोली चला दी। सिंह के अनुसार जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई।

पुलिस द्वारा चलाई गई गोली कपिल नामक बदमाश के पैर में लगी है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि उसका एक साथी मौके से भाग गया। कपिल के पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा व कारतूस बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि घायल बदमाश गाजियाबाद के एक व्यापारी से रंगदारी मांगने के मामले में वांछित चल रहा था। वह अनिल दुजाना तथा बिल्लू दुजाना गिरोह का सक्रिय सदस्य है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि एक अलग घटना में थाना जारचा पुलिस व बदमाशों के बीच बृहस्पतिवार की देर रात को चौना गांव के नहर की पटरी पर मुठभेड़ हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा चलाई गई गोली गौरव निवासी तिलपता थाना सूरजपुर को लगी है।

उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि उसके कब्जे से थाना कासना क्षेत्र से लूटा गया मोबाइल फोन, चोरी की एक बाइक, देसी तमंचा व कारतूस बरामद हुए हैं।

सिंह के अनुसार उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। उसकी तलाश की जा रही है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि उक्त बदमाश ने लूटपाट की दर्जनों वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है।

Web Title: Uttar Pradesh Noida encounter two criminals injured, two absconding

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे