UP Ki Taja Khabar: पुलिस टीम पर हमला, शामली में ग्रामीणों ने किया पथराव, उप निरीक्षक सहित तीन पुलिसकर्मी घायल, 100 पर FIR

By भाषा | Published: May 27, 2020 02:04 PM2020-05-27T14:04:35+5:302020-05-27T14:04:35+5:30

उत्तर प्रदेश के शामली में गांव के लोगों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। इस घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। 100 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और 30 को अरेस्ट किया गया।

Uttar Pradesh muzaffarnagar shamli crime news Police team attacked, villagers pelted stones in Shamli, three policemen including sub-inspector injured, FIR on 100 | UP Ki Taja Khabar: पुलिस टीम पर हमला, शामली में ग्रामीणों ने किया पथराव, उप निरीक्षक सहित तीन पुलिसकर्मी घायल, 100 पर FIR

अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया और अफजल सहित 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। (file photo)

Highlightsअधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना तपराना गांव में मंगलवार रात की है।विभिन्न धाराओं के तहत 100 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और अब तक 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

मुजफ्फरनगरः गोवध मामले के एक आरोपी को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर शामली जिले के एक गांव में ग्रामीणों ने हमला कर दिया जिसमें एक उप निरीक्षक सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।

अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना तपराना गांव में मंगलवार रात की है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत 100 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया और अब तक 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस का एक दल आरोपी अफजल को पकड़ने गया था तभी ग्रामीणों ने उन पर पथराव किया और अफजल भागने में सफल रहा। उन्होंने बताया कि बाद में अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया और अफजल सहित 30 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गांव में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

ग्रेटर नोएडा में पुलिस और मोटरसाइकिल लूटने वाले आरोपियों के बीच मुठभेड़

ग्रेटर नोएडा के जारचा क्षेत्र में एक राहगीर से कथित तौर पर मोटरसाइकिल लूट कर भाग रहे चार बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली एक आरोपी को लगी है और उसके तीन साथी जंगल में फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

पुलिस उपायुक्त (जोन-तीन) राजेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार दोपहर थाना जारचा क्षेत्र से हथियारबंद चार बदमाशों ने एक राहगीर से उनकी मोटरसाइकिल लूट ली। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को घेर लिया। पुलिस को देखकर आरोपियों ने ताबड़तोड़ गोली चलाई।

डीसीपी ने बताया कि जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली आरोपी मोहित के पैर में लगी है। इसके 3 साथी जंगल की तरफ भाग गए हैं।पुलिस उनकी तलाश में लगी हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी के पास से लूटी हुई मोटरसाइकिल, अवैध हथियार जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पैरोल पर छूटने के बाद फरार आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

दिल्ली में लूट और हत्या के प्रयास के आरोप में 49 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि प्राप्त जानकारी पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने शनिवार रात महरौली बदरपुर रोड के पास मुठभेड़ के बाद अजय बिधूड़ी को गिरफ्तार कर लिया।

अधिकारियों ने कहा कि गाजियाबाद का निवासी बिधूड़ी उर्फ इजरायल पैरोल पर छूटने के बाद पिछले 10 महीनों से फरार था। अधिकारियों के अनुसार वह 20 से अधिक आपराधिक मामलों में शामिल पाया गया था। साथ ही वह एक बाइकर गिरोह का सदस्य था, जिसका सरगना ओम प्रकाश नामक व्यक्ति था। पुलिस उपायुक्त (विशेष प्रकोष्ठ) प्रमोद सिंह कुशवाह ने कहा कि बिधूड़ी को पिछले साल जुलाई में पैरोल मिली थी और अब वह कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लूट की योजना बना रहा था। 

 

Web Title: Uttar Pradesh muzaffarnagar shamli crime news Police team attacked, villagers pelted stones in Shamli, three policemen including sub-inspector injured, FIR on 100

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे