Uttar pradesh ki khabar: 20 वर्षीय युवती से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, भदोही में महिला से सामूहिक बलात्कार

By भाषा | Published: June 4, 2020 02:34 PM2020-06-04T14:34:45+5:302020-06-04T14:34:45+5:30

उत्तर प्रदेश में क्राइम का मामला लगातार बढ़ रहा है। रेप के मामले कम नहीं हो रहे है। मुजफ्फरनगर में पड़ोसी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया, वहीं भदोही में एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज किया गया।

Uttar pradesh muzaffarnagar bhadohi 20-year-old girl raped by neighbor, gang raped woman | Uttar pradesh ki khabar: 20 वर्षीय युवती से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, भदोही में महिला से सामूहिक बलात्कार

गोपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 32 वर्षीय महिला से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है।

Highlightsचर्थवाल पुलिस थाने के प्रभारी सुबे सिंह ने कहा कि इस संबंध में युवती के पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है।शिकायत में कहा गया है कि उनकी बेटी जब घर में अकेली थी तो आरोपी घर में घुस आया और बंदूक का डर दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

मुजफ्फरनगरः मुजफ्फरनगर जिले में बंदूक का डर दिखाकर 20 वर्षीय एक युवती से उसके पड़ोसी ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया। चर्थवाल पुलिस थाने के प्रभारी सुबे सिंह ने कहा कि इस संबंध में युवती के पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है।

युवती को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है। युवती के पिता की ओर से दायर कराई गई शिकायत में कहा गया है कि उनकी बेटी जब घर में अकेली थी तो आरोपी घर में घुस आया और बंदूक का डर दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। गोपीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में 32 वर्षीय महिला से कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है।

ज्ञानपुर पुलिस क्षेत्राधिकारी कालू सिंह ने बताया कि महिला एक बगीचे में लकड़ी बीनने गई थी। वहां सोनू बिंद, दीपक सिंह, अच्छेलाल और माधव यादव ने उससे गैंगरेप किया। आरोपियों ने गैंगरेप का वीडियो बनाकर महिला को जान से मारने की धमकी भी दी। सिंह ने बताया कि महिला और उसके पति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।  राजस्थान के दौसा जिले के महुआ थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महुवा (दौसा) के वृत्ताधिकारी शंकर लाल मीणा ने बताया कि बच्ची मंगलवार रात से गायब थी और वह बुधवार सुबह करीब चार बजे घर के पास सुनसान जगह पर मिली। उन्होंने बताया कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच और कार्रवाई की जा रही है।

आईएएस अधिकारी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया गया है। जांजगीर चांपा जिले के पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यहां बताया कि जिले पूर्व कलेक्टर जनक प्रसाद पाठक के खिलाफ 33 वर्षीय महिला की शिकायत पर बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया गया है।

पाठक फिलहाल संचालक भू अभिलेख के पद पर पदस्थ है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला ने जांजगीर चांपा जिले की पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर के सामने उपस्थित होकर एक लिखित आवेदन पेश किया था। महिला ने आरोप लगाया है कि पिछले महीने की 15 तारीख को जनक प्रसाद पाठक ने महिला के पति को नौकरी से बर्खास्त करने की धमकी देकर कलेक्ट्रेट परिसर में उसके साथ बलात्कार किया था। महिला का पति सरकारी विभाग में है।

अधिकारियों ने बताया कि महिला ने आरोप लगाया है कि पाठक ने उसके मोबाइल में अश्लील मैसेज भी भेजा है। महिला ने मैसेज का स्क्रीन शाट लेकर पुलिस को दिया है। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस ने आज पाठक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। पाठक का तबादला 26 मई को कलेक्टर जांजगीर चांपा के पद से संचालक भू अभिलेख के पद पर किया गया था। उससे संपर्क नहीं हो पाया है।

 

Web Title: Uttar pradesh muzaffarnagar bhadohi 20-year-old girl raped by neighbor, gang raped woman

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे