Uttar pradesh ki khabar: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर, मकान की दीवार गिरी, अंदर सो रहे दो नाबालिग भाइयों की मलबे में दबकर मौत, बहन घायल

By भाषा | Published: April 9, 2020 06:37 PM2020-04-09T18:37:28+5:302020-04-09T18:37:28+5:30

मथुरा जिले के गांव मड़ौरा में ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मकान की दीवार ढह गई, जिससे मकान के अंदर सो रहे दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि छोटी बहन घायल हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया है। उसका चालक फरार है। उसकी तलाश में दबिश दे रही है।

Uttar pradesh mathura Tractor-trolley collision house wall collapses two minor brothers sleeping inside buried debris sister injured | Uttar pradesh ki khabar: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर, मकान की दीवार गिरी, अंदर सो रहे दो नाबालिग भाइयों की मलबे में दबकर मौत, बहन घायल

पुरुषोत्तम के पांच में से तीन बच्चे उसी कमरे में सो रहे थे, जिसकी दीवार गिरी थी। वे सभी मलबे में दब गए।

Highlightsबृहस्पतिवार सुबह पांच बजे बलदेव क्षेत्र के मड़ौरा गांव का एक किसान तोताराम ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर निकल रहा था।गली संकरी थी जिससे उसका डाला पुरुषोत्तम नामक व्यक्ति की दीवार से टकरा गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दीवार गिर गई।

मथुराःउत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में बृहस्पतिवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से एक मकान की दीवार गिर गई जिसकी चपेट में आने से दो नाबालिग भाइयों की मौत हो गई जबकि उनकी बहन से घायल हो गई।

पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे बलदेव क्षेत्र के मड़ौरा गांव का एक किसान तोताराम ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर निकल रहा था। गली संकरी थी जिससे उसका डाला पुरुषोत्तम नामक व्यक्ति की दीवार से टकरा गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से दीवार गिर गई।

पुरुषोत्तम के पांच में से तीन बच्चे उसी कमरे में सो रहे थे, जिसकी दीवार गिरी थी। वे सभी मलबे में दब गए। उन्होंने बताया, जब तक मलबा हटाया गया तब तक उनेके दो बेटों अर्जुन (12) व करण (10) की मृत्यु हो गई तथा उसकी छह वर्षीय बेटी नन्दिनी घायल हो गई जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ले ली है। चालक की तलाश की जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीशचंद्र एवं क्षेत्राधिकारी महावन विनय सिंह चैहान ने मौके पर पहुंचे।

उप जिलाधिकारी ने मजदूर परिवार को सरकारी सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया है। पुरुषोत्तम खेत-मजदूरी करके बच्चों का पालन-पोषण करता है। उसके पांच बच्चों में अब केवल तीन बची हैं। 

Web Title: Uttar pradesh mathura Tractor-trolley collision house wall collapses two minor brothers sleeping inside buried debris sister injured

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे