Uttar pradesh ki khabar: मथुरा में घर में घुसकर रूसी महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर मारपीट, छह लोगों पर मामला दर्ज

By भाषा | Published: June 6, 2020 08:20 PM2020-06-06T20:20:48+5:302020-06-06T20:20:48+5:30

उत्तर प्रदेश के मथुरा में रूसी महिला से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस के अनुसार यह मामला दो जून का है। विरोध करने पर मारपीट किया गया। पुलिस ने 6 लोगों को अरेस्ट किया है।

Uttar pradesh mathura crime news six people arrested for molesting Russian woman, assault on protest | Uttar pradesh ki khabar: मथुरा में घर में घुसकर रूसी महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर मारपीट, छह लोगों पर मामला दर्ज

पीड़िता की शिकायत के आधार पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच कर रही है।

Highlightsव्यक्ति और उसके बेटों ने महिला को घर में अकेला देखकर उससे छेड़छाड़ की।’’ उन्होंने बताया कि विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट भी की गई। पीड़िता के पति के अनुसार उसकी पत्नी रूस की है और करीब एक साल पहले ही उनकी शादी हुई है।

मथुराः उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन में एक रूसी महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। थाना प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया, "यह घटना दो जून की दोपहर की है।

उस समय महिला घर में अकेली थी। उसका पति एवं ससुर काम से बाहर गए हुए थे। इस दौरान कॉलोनी के ही एक व्यक्ति और उसके बेटों ने महिला को घर में अकेला देखकर उससे छेड़छाड़ की।’’ उन्होंने बताया कि विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट भी की गई।

उन्होंने बताया कि पीड़िता के पति के अनुसार उसकी पत्नी रूस की है और करीब एक साल पहले ही उनकी शादी हुई है। दुबे ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच कर रही है।

बुजुर्ग दंपति में लड़ाई, पत्नी की हत्या कर खुदकुशी की

राजस्थान के अलवर जिले में एक बुजुर्ग ने पत्नी के साथ लड़ाई होने के बाद उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी और फिर खुद आत्महत्या कर ली। भिवाड़ी के क्षेत्राधिकारी हरीराम कुमावत ने बताया कि यह घटना भिवाड़ी कस्बे में शुक्रवार को हुई। सेवानिवृत्त सैनिक लाल चंद यादव (75) का अपनी पत्नी सविता (66) से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

यादव ने पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया और खुद को भी बुरी तरह घायल कर लिया। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं लालचंद की उपचार के दौरान मौत हो गयी। दंपत्ति के तीन बेटे हैं जो घटना के वक्त घर पर नहीं थे। पुलिस के अनुसार यह दंपत्ति संभवत इस बात को लेकर नाखुश थे कि उनके एक बेटे की पत्नी ने अपने पति के खिलाफ दहेज का मामला दर्ज करवा दिया और उसमें इन दोनों का नाम भी लिखवाया। घटना के समय दंपत्ति के तीनों बेटे उसी विवाद को सुलझाने गए हुए थे।

युवक युवती के शव रेलवे पटरी पर मिले

देवरिया जिले के भाटपार रानी रेलवे स्‍टेशन के पास शनिवार सुबह 18 वर्षीय एक युवक और 16 साल की एक युवती का शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजकीय रेलवे पुलिस के थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह पांच बजे एक मालगाड़ी के चालक की नज़र इन शवों पर पड़ी तो उसने स्‍टेशन मास्‍टर को इसकी सूचना दी। दोनों शव बेलपार ढाला और भाटपार रानी रेलवे स्‍टेशन के बीच ट्रैक नंबर तीन पर पड़े थे। थाना प्रभारी ने बताया कि शवों की शिनाख्त हो गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

Web Title: Uttar pradesh mathura crime news six people arrested for molesting Russian woman, assault on protest

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे