बाहर से आए लोगों की सूची में नाम डालने से नाराज जवान ने महिला को मारी गोली

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 2, 2020 06:15 PM2020-04-02T18:15:47+5:302020-04-02T18:17:19+5:30

पुलिस ने बताया कि बुधवार को सेना का जवान शैलेंद्र अपने भाई विजेंद्र और दो अन्य के साथ हथियारों के साथ विनय यादव और राजगर सेवक के घर में घुस गया और हंगामा करने लगा। इन लोगों ने कोलकाता से लौटे शैलेन्द्र और उसके परिवार का नाम बाहर से आये लोगों की सूची में डाल दिया था जिससे वी नाराज था।

uttar pradesh mainpuri angry shot dead woman putting name list people outside | बाहर से आए लोगों की सूची में नाम डालने से नाराज जवान ने महिला को मारी गोली

विनय यादव ग्राम पंचायत अधिकारी के निर्देश पर उन लोगों की सूची बना रहा था जो कि अन्य जिलों से गांव वापस आये हैं। 

Highlightsशैलेंद्र ने अपनी रायफल से गोली चला दी जिससे संध्या की गोली लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडेय ने बताया कि कुररा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर शैलेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मैनपुरीःमैनपुरी जिले के कुर्रा इलाके के अलीपुर गांव में सेना के एक जवान ने एक महिला को कथिततौर पर गोली मार दी। दरअसल महिला के रिश्तेदार ने कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिये बाहर से आये लोगों की सूची में सैनिक और उसके परिवार का नाम शामिल किया था।

पुलिस ने बताया कि बुधवार को सेना का जवान शैलेंद्र अपने भाई विजेंद्र और दो अन्य के साथ हथियारों के साथ विनय यादव और राजगर सेवक के घर में घुस गया और हंगामा करने लगा। इन लोगों ने कोलकाता से लौटे शैलेन्द्र और उसके परिवार का नाम बाहर से आये लोगों की सूची में डाल दिया था जिससे वी नाराज था।

जब शैलेंद्र और उसके साथी विनय के साथ मारपीट करने लगे तो विनय का भाई दिनेश, भाभी संध्या और उसका रिश्तेदार समोद विनय को बचाने के लिये पहुंचे लेकिन इस दौरान शैलेंद्र ने अपनी रायफल से गोली चला दी जिससे संध्या की गोली लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार पांडेय ने बताया कि कुररा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर शैलेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। विनय यादव ग्राम पंचायत अधिकारी के निर्देश पर उन लोगों की सूची बना रहा था जो कि अन्य जिलों से गांव वापस आये हैं। 

Web Title: uttar pradesh mainpuri angry shot dead woman putting name list people outside

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे