युवती ने सीआरपीएफ जवान के खिलाफ शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का मामला दर्ज कराया

By भाषा | Published: July 13, 2020 04:40 PM2020-07-13T16:40:57+5:302020-07-13T16:40:57+5:30

सीआरपीएफ जवान बृजेन्द्र कुशवाहा से उसकी दोस्ती हो गयी और कुशवाहा ने शादी का झांसा देकर कई बार उससे कथित रूप से बलात्कार किया। बाद में जवान ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया।

uttar pradesh lucknow banda rape case girl lodged case against CRPF jawan pretext of marriage | युवती ने सीआरपीएफ जवान के खिलाफ शादी का झांसा देकर बलात्कार करने का मामला दर्ज कराया

शादी का झांसा देकर कथित रूप से उसका बलात्कार करने का मामला दर्ज कराया है।

Highlightsपुलिस ने कुशवाहा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।एक साल पूर्व स्नातक की पढ़ाई करने के लिए कस्बे के कैलाश नगर में किराए का कमरा ढूंढने गयी थी।

बांदाः बांदा जिले के अतर्रा कस्बे में एक युवती ने सीआरपीएफ के एक जवान के खिलाफ शादी का झांसा देकर कथित रूप से उसका बलात्कार करने का मामला दर्ज कराया है।

थाना प्रभारी (एसएचओ) रवींद्र तिवारी ने अतर्रा थाने में दर्ज की गई प्राथमिकी के आधार पर सोमवार को बताया, ‘‘चित्रकूट जिले की 22 वर्षीय युवती ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह एक साल पूर्व स्नातक की पढ़ाई करने के लिए कस्बे के कैलाश नगर में किराए का कमरा ढूंढने गयी थी।

जहां सीआरपीएफ जवान बृजेन्द्र कुशवाहा से उसकी दोस्ती हो गयी और कुशवाहा ने शादी का झांसा देकर कई बार उससे कथित रूप से बलात्कार किया। बाद में जवान ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया।’’ उन्होंने बताया कि पुलिस ने कुशवाहा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

शामली जिले में महिला के यौन उत्पीड़न के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक व्यक्ति को 30 वर्षीय महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि थाना भवन पुलिस थाना क्षेत्र के चंदेनामल गांव में रविवार को यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान अंकुर के तौर पर हुई है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

शामली जिले में महिला की हत्या के मामले में तीन गिरफ्तार

शामली जिले में निजी दुश्मनी की वजह से 50 वर्षीय महिला की हत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बताया कि महिला ओमी देवी जब खेत में काम कर रही थी तभी जितेंद्र, दीपक और सावन ने उसका गला घोंट दिया। महिला का शव सात जुलाई को बरामद हुआ। थाना प्रभारी करमवीर सिंह ने बताया कि इन सभी को जिले के कांधला पुलिस थाना क्षेत्र के नाला गांव से गिरफ्तार किया गया। सिंह ने बताया कि आरोपियों ने महिला की हत्या का अपराध स्वीकार कर लिया है।

Web Title: uttar pradesh lucknow banda rape case girl lodged case against CRPF jawan pretext of marriage

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे