उत्तर प्रदेश: छेड़खानी की शिकायत की तो युवती को जिंदा जलाया, SHO सस्पेंड
By स्वाति सिंह | Published: December 3, 2018 11:51 AM2018-12-03T11:51:43+5:302018-12-03T11:51:43+5:30
डॉक्टरों ने बताया कि वह लगभग 60 फीसदी झुलस गई है। खबरों कि मानें तो डीजीपी ओपी सिंह ने मौजूदा एसएचओ को सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही डीजीपी ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले के तंबौर गांव में रविवार (3 दिसंबर) को इलाके के कुछ लड़कों ने युवती से छेड़छाड़ की.इसके बाद जब युवती ने मामले की शिकायत पुलिस की। लेकिन पुलिस की कार्रवाई से पहले ही मनचलों ने युवती पर मिट्टी का तेल डालकर उसे जिंदा जलाने की कोशिश की।
जिससे लड़की बेहद बुरी तरह से झुलस गई है फिलहाल उसे अस्पताल में एडमिट किया गया है। डॉक्टरों ने बताया कि वह लगभग 60 फीसदी झुलस गई है। खबरों कि मानें तो डीजीपी ओपी सिंह ने मौजूदा एसएचओ को सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही डीजीपी ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
स्थानीय एसपी प्रभाकर चौधरी ने टाइम्स ऑफ़ इंडिया को बताया कि पीड़िता ने आरोप लगाया था कि उसके साथ छेड़छाड़ हुई है। इसके अगले ही दिन उसे जलाने की खबर सामने आई। उन्होंने बताया कि फिलहाल संबंधित को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही इस मामले में सीओ के भूमिका की जांच चल रही है।'
बता दें कि बीते महीने उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के मझगवां थाना क्षेत्र के जराखर गांव से ऐसी ही खबर सामने आई थी। यहां शौच के लिए गई किशोरी के शादी से इंकार करने पर उसके रिश्ते के भाई ने उस पर मिट्टी का तेल छिड़क कर उसे आग के हवाले कर दिया था।
इसपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया था कि जराखर गांव में सोलह साल की एक लड़की घर से बाहर खेत में शौच के लिए गई थी। रास्ते में उसका रिश्ते का भाई संजय उससे मिला और उस पर भाग कर शादी करने का दबाव बनाने लगा। लड़की ने शादी से मना किया तो उसने लड़की के ऊपर पीछे से मिट्टी (किरोसिन) का तेल छिड़क कर आग लगा दी।
उन्होंने बताया कि लड़की आग से करीब पचास फीसदी झुलस गई है। उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए राठ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक संजय की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।