ICU में नाबालिग से हॉस्पिटल के ही पांच स्टाफ ने बांध कर किया गैंगरेप, मुंह पर लगा था ऑक्सिजन मास्क
By पल्लवी कुमारी | Published: November 3, 2018 10:18 PM2018-11-03T22:18:12+5:302018-11-03T22:18:12+5:30
लड़की ने घटना के बारे में ऑक्सीजन मास्क हटने के बाद शुक्रवार को अपनी दादी को बताया, उसके बाद शनिवार को इस घटना की एफआईआर दर्ज कराई गई है।
उत्तर प्रदेश के बरेली में एक प्राइवेट हॉस्पिटल में रेप की घटना सामने आई है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बदायूं रोड स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती नाबालिग से गैंगरेप किया गया है। आरोप है कि हॉस्पिटल के ही पॉंच स्टाफ ने मिलकर रेप किया है। जिस वक्त इस घटना को अंजाम दिया गया पीड़िता के मुंह पर ऑक्सिजन मास्क लगा था।
आरोपियों ने पीड़िता के मुंह पर ऑक्सिजन मास्क लगा होने के बाद भी नाबालिग की आंखों को पट्टी से बांधा और हाथ-पैर भी बांध कर पांचों ने बारी-बारी से रेप किया।
लड़की ने घटना के बारे में ऑक्सीजन मास्क हटने के बाद शुक्रवार को अपनी दादी को बताया, उसके बाद शनिवार को इस घटना की एफआईआर दर्ज कराई गई है।
पॉंच आरोपियों ने बारी-बारी से किया रेप
पीड़िता ने शिकायत में बताया, घटना के वक्त भी उसके मुंह पर ऑक्सिजन मास्क लगा था, इसी दौरान उसे नशे का इंजेक्शन दिया गया, वह बेहाश होने लगी। इसी बीच उसकी आंख पर पट्टी बांध दी गई, दोनों हाथ पैर भी बांधने के बाद उसके साथ पांचों कर्मचारियों ने रेप किया। जिसमें एक कंपाउंडर है जबकि चार आरोपी अस्पताल में सफाई और अन्य कार्य करते हैं।
बुधवार तक वेंटिलेटर पर थी पीड़िता
शुक्रवार तक उसके मुंह पर मास्क लगा रहा। इस कारण पिता जब देखने आता था तो इशारे में आपबीती बताया करती थी, लेकिन पिता समझ नहीं पाते थे। नाबालिग के पिता ने बताया कि उसकी बेटी को कीड़े ने काट लिया था। जिसके बाद सोमवार को उसे हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। जिसके बाद डॉक्टरों से उसे आईसीयू में शिफ्ट कर दिया था। बुधवार तक वेंटिलेटर पर रहने के बाद जब हालत कुछ सामान्य हुई तो उसी रात को पांच कर्मचारियों ने रेप किया।
नहीं हुई कोई गिरफ्तारी
पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा है। हालांकि मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस के मुताबिक वह पीड़िता के मेडिकल रिपोर्ट का इंतजारा कर रहे हैं।