Uttar pradesh ki khabar: पत्नी के चरित्र पर संदेह, ग्राम प्रधान ने गोली मार कर हत्या की, बेटी भी घायल

By भाषा | Published: April 9, 2020 04:12 PM2020-04-09T16:12:02+5:302020-04-09T16:12:02+5:30

लॉकडाउन के बीच भी जिलों में अपराधिक घटनाओं पर रोक नहीं लग रही है। बहराइच के रुपईडीहा थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात प्रधान ने लाइसेंसी रिवाल्वर से अपनी पत्नी की हत्या कर दी। 

uttar pradesh bahraich Suspicion wife's character village head shot dead daughter injured | Uttar pradesh ki khabar: पत्नी के चरित्र पर संदेह, ग्राम प्रधान ने गोली मार कर हत्या की, बेटी भी घायल

एसपी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर रूपईडीहा थाने में मुकदमा दर्ज कर बंदूक कब्जे में ले ली गयी है।

Highlightsविवाद बढ़ने पर रवीश ने अपने भाई की लाइसेंसी बंदूक से पत्नी को गोली मार दी। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई।मिश्र ने बताया कि मां को बचाने आई उसकी 14 वर्षीय पुत्री खुशी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गयी है।

बहराइचःजिले रुपईडीहा थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव के प्रधान ने अपनी पत्नी की गोली मार कर कथित तौर पर हत्या कर दी। बीच बचाव के दौरान गोली लगने से प्रधान की पुत्री घायल हो गयी।

पुलिस अधीक्षक विपिन मिश्र ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार की रात रूपईडीहा थाना क्षेत्र के गंगापुर गांव के प्रधान रवीश कुमार पांडे का अपनी पत्नी से विवाद हो गया। मिश्र के अनुसार, प्रधान पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था।

विवाद बढ़ने पर रवीश ने अपने भाई की लाइसेंसी बंदूक से पत्नी को गोली मार दी। पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। मिश्र ने बताया कि मां को बचाने आई उसकी 14 वर्षीय पुत्री खुशी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गयी है। खुशी को इलाज हेतु लखनऊ ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

एसपी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर रूपईडीहा थाने में मुकदमा दर्ज कर बंदूक कब्जे में ले ली गयी है। आरोपी रवीश पांडे को हिरासत में लिया गया है। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को दे दिया गया। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है। 

Web Title: uttar pradesh bahraich Suspicion wife's character village head shot dead daughter injured

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे