Uttar Pradesh News: यमुना एक्सप्रेस-वे पर पुलिस से मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर

By विनीत कुमार | Published: July 3, 2020 09:26 AM2020-07-03T09:26:37+5:302020-07-03T09:26:37+5:30

उत्तर प्रदेश में यमुना एक्सप्रेस-वे पर पुलिस ने गुरुवार देर रात एक इनामी बदमाश को मार गिराया। ये बदमाश हरियाणा का रहने वाला था और इसके खिलाफ कई मामले दर्ज थे।

uttar pradesh 50 thousand rewarded gangster died in encounter on yamuna expressway | Uttar Pradesh News: यमुना एक्सप्रेस-वे पर पुलिस से मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी बदमाश ढेर

यूपी में इनामी बदमाश ढेर (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Highlightsयूपी में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हरियाणा का इनामी बदमाश ढेरपुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया, लूट की घटना को अंजाम देने की कोशिश में थे बदमाश

उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ के पास यमुना एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार देर रात पुलिस ने एक मुठभेड़ में हरियाणा के 50 हजार के इनामी बदमाश को मार गिराया। साथ ही पुलिस और नोएडा एसटीएफ ने अपनी सतर्कता से लूट की साजिश भी नाकाम कर दी। 

मारे गए बदमाश का नाम रामपाल है। यह मुठभेड़ टप्पल में गांव सिरपंच के पास हुई। हालांकि, बदमाश के अन्य साथी भागने में कामयाब रहे। पुलिस की टीमें भागे हुए बदमाशों को पकड़ने के प्रयास में जुटी हुई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार टप्पल में यमुना एक्सप्रेस वे पर गांव सिरपंच के पास कुछ बदमाश लूट की साजिश रच रहे थे। इसकी सूचना मिलते ही नोएडा एसटीएफ और टप्पल पुलिस सक्रिय हो गई। बदमाशों ने जब देखा कि वे घिर गए हैं तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।  

इसके बाद पुलिस ने भी जवाब देना शुरू किया। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश ढेर हो गया। मारा गया बदमाश अतरौली और टप्पल समेत बुलंदशहर और कई दूसरी जगह पर वांछित था। इस बदमाश पर अतरौली पुलिस ने 2500 रुपये और टप्पल ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। बदमाश को गोली लगने के बाद जिला अस्पताल लाया गया था, जहां उसे मृत घोषित किया गया। रामपाल हरियाणा के फरीदाबाद का रहने वाला था।

इस बदमाश पर हरियाणा में रेप का भी आरोप है। पलवन के हथीन और बुलंदशहर के सलेमपुर में इस पर करीब एक दर्जन लूट के मामले दर्ज हैं। साल 2014 के बाद से ये बदमाश फरार होकर लगातार अपराध को अंजाम दे रहा था। इस पर ऐसे कई आरोप हैं जिसके अनुसार लूट की वारदात में रेप को अंजाम दिया करता था। बहरहाल, बीती रात मुठभेड़ के दौरान पुलिस और बदमाशों की ओर से करीब आधे धंटे गोलिया चली लेकिन बदमाश भाग गए।

मारे गए रामपाल के पास से हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने बताया कि गोली लगने के बाद पहले बदमाश को सीएचसी ले जाया गया था, जहां से जिला मलखान सिंह अस्पताल रेफर कर दिया। 

Web Title: uttar pradesh 50 thousand rewarded gangster died in encounter on yamuna expressway

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे