मुजफ्फनगर में जांच के दौरान 2 डॉक्टरों ने महिला का किया यौन शोषण, परिवार वाले बेखबर क्लिनिक के बाहर थे खड़े

By भाषा | Published: June 6, 2020 01:59 PM2020-06-06T13:59:50+5:302020-06-06T13:59:50+5:30

मध्य प्रदेश में एक आठ साल की बच्ची का रेप किया गया है। पुलिस ने 22 वर्षीय आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कोरोना लॉकजडाउन में महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों में कमी आई है।

UP's muzaffarnagar 2 doctor sexual harass a woman during medical treatment | मुजफ्फनगर में जांच के दौरान 2 डॉक्टरों ने महिला का किया यौन शोषण, परिवार वाले बेखबर क्लिनिक के बाहर थे खड़े

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsपुलिस ने बताया कि महिला ने घर पहुंचने के बाद अपने परिवार को इस घटना की जानकारी दी।महिला को चिकित्सीय जांच के लिए भेज दिया गया है और आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। 

मुजफ्फनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फनगर जिले में दो डॉक्टरों द्वारा  एक क्लिनिक में जांच कराने आई 25 वर्षीय युवती का कथित तौर पर यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार (6 जून) को बताया कि यह घटना शुक्रवार (5 जून) की है। थाना प्रभारी एच एस सिंह ने बताया कि दो आरोपियों - क्लिनिक के मालिक अशोक कुमार और अखिल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

महिला के परिवार की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, वह शुक्रवार को अपनी मां और भाई के साथ क्लिनिक गई थी। जांच के दौरान, अशोक और अखिल ने उसका यौन शोषण किया जबकि उसके परिवार के सदस्य कक्ष के बाहर प्रतीक्षा कर रहे थे।

पुलिस ने बताया कि महिला ने घर पहुंचने के बाद अपने परिवार को इस घटना की जानकारी दी। उसके परिवार के सदस्य क्लिनिक पहुंचे और आरोपी की पिटाई की। बाद में, परिवार ने दोनों डॉक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि महिला को चिकित्सीय जांच के लिए भेज दिया गया है और आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। 

मध्य प्रदेश में 8 साल की बच्ची के साथ 22 साल के शख्स ने किया रेप

मध्य प्रदेश के धार जिले में एक आठ साल की नाबालिग लड़की के साथ 22 साल के युवक को दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार को आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने ये भी बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

Web Title: UP's muzaffarnagar 2 doctor sexual harass a woman during medical treatment

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे