UP: कानपुर से दिल्ली लौट रही महिला से निजी बस में हुआ दुष्कर्म, आरोपी बस कर्मचारी हुआ गिरफ्तार

By भाषा | Published: August 30, 2020 12:44 AM2020-08-30T00:44:33+5:302020-08-30T00:44:33+5:30

पुलिस ने बताया कि शनिवार सुबह जब बस मथुरा में मांट टोल प्लाजा पर पहुंची तो महिला ने 112 हेल्पलाइन पर फोन किया और बस क्लीनर द्वारा बलात्कार किये जाने के बारे में बताया।

UP: Woman returning from Kanpur to Delhi raped in private bus, police arrested accused bus worker | UP: कानपुर से दिल्ली लौट रही महिला से निजी बस में हुआ दुष्कर्म, आरोपी बस कर्मचारी हुआ गिरफ्तार

सांकेतिक तस्वीर (File Photo)

Highlightsपुलिस के अनुसार इसके बाद महिला को पुलिस की निगरानी में दिल्ली स्थित रोहिणी में उसके घर ले जाया गया।बहराइच जिले के निवासी आरोपी रवि को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे से एक निजी बस में सवार होकर घर लौट रही दिल्ली की एक महिला के साथ शनिवार को कथित तौर पर दुष्कर्म होने की घटना सामने आई है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बस लखनऊ से आ रही थी और बस के एक कर्मचारी ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने बताया, ‘‘शनिवार सुबह जब बस मथुरा में मांट टोल प्लाजा पर पहुंची तो महिला ने 112 हेल्पलाइन पर फोन किया और बस क्लीनर द्वारा बलात्कार किये जाने के बारे में बताया।’’

पुलिस ने कहा कि महिला और आरोपी क्लीनर रवि को बस से उतारकर बस की जांच की गयी, जिसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो गयी। बाद में महिला की मेडिकल जांच कराई गयी।

पुलिस के अनुसार इसके बाद महिला को पुलिस की निगरानी में दिल्ली स्थित रोहिणी में उसके घर ले जाया गया, वहीं बहराइच जिले के निवासी आरोपी रवि को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। भाषा मानसी सुभाष सुभाष

Web Title: UP: Woman returning from Kanpur to Delhi raped in private bus, police arrested accused bus worker

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे