उन्नाव: कोर्ट जाते समय रेप पीड़िता को जिंदा जलाया, एक आरोपी समेत तीन लोग गिरफ्तार

By रोहित कुमार पोरवाल | Published: December 5, 2019 10:48 AM2019-12-05T10:48:21+5:302019-12-05T11:27:18+5:30

गुरुवार की सुबह पीड़िता रेप के मामले में सुनवाई के लिए राय बरेली जा रही थी, उसी दौरान रेप आरोपी ने चार अन्य लोगों के साथ मिट्टी का तेल डालकर पीड़िता को आग के हवाले कर दिया।

UP: Unnao woman raped earlier this year set on fire on her way to court, 3 accued arrested | उन्नाव: कोर्ट जाते समय रेप पीड़िता को जिंदा जलाया, एक आरोपी समेत तीन लोग गिरफ्तार

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlights पांच में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और बाकियों को दबोचने के लिए पुलिस ने टीम गठित की है। इस मामले की एक खबर को प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा है।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक रेप पीड़िता को जिंदा जलाकर मारने की कोशिश करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात में पीड़िता शरीर 80 फीसदी बुरी तरह झुलस गया है। पीड़िता की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। उसे लखनऊ के केजीएमयू अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। महिला ने इसी वर्ष मार्च के महीने में रेप की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई थी।

गिरफ्तार आरोपियों में महिला के साथ रेप करने वाला एक आरोपी भी शामिल हैं। महिला के साथ इस साल की शुरुआत में बलात्कार किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला रेप मामले में सुनवाई के लिए जब अदालत जा रही थी तो रास्ते में उसे जलाकार मारने की कोशिश की गई थी। 

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, गुरुवार की सुबह पीड़िता रेप के मामले में सुनवाई के लिए राय बरेली जा रही थी, उसी दौरान रेप आरोपी ने चार अन्य लोगों के साथ मिट्टी का तेल डालकर पीड़िता को आग के हवाले कर दिया। पांच में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और बाकियों को दबोचने के लिए पुलिस ने टीम गठित की है। 

बता दें कि इस मामले की एक खबर को प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट में लिखा, ''देश के गृह मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने साफ-साफ झूठ बोला कि यूपी की कानून व्यवस्था अच्छी हो चुकी। हर रोज ऐसी घटनाओं को देखकर मन में रोष होता है। भाजपा नेताओं को भी अब फर्जी प्रचार से बाहर निकलना चाहिए।''

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, पीड़िता और मामले के मुख्य आरोपी ने पिछले वर्ष परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की थी। परिवार ने जब उनके रिश्ते को मंजूरी नहीं दी तो दंपति अलग हो गए थे।

एनसीपी सांसद ने मजीद मेमन ने इस घटना को लेकर दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, जिसमें लिखा, ''उसने पहले रेप की धमकी मिलने पर दो बार शिकायत दर्ज कराई फिर भी हम उसे बचा नहीं सके। घृणास्पद।''

बता दें कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों की यह गति तब है जब देशभर में हैदराबाद के दिशा रेप-हत्याकांड के बाद आए उबाल के बाद मुहिम और आंदोलन चल रहे हैं।

Read in English

English summary :
Three accused, who tried to burn a rape victim alive in Unnao, Uttar Pradesh, have been arrested. The accused also include an accused who raped the woman. The woman was raped earlier this year.


Web Title: UP: Unnao woman raped earlier this year set on fire on her way to court, 3 accued arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे