यूपी: 70 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, पीड़िता अस्पताल में भर्ती

By रोहित कुमार पोरवाल | Published: December 3, 2019 08:26 AM2019-12-03T08:26:26+5:302019-12-03T08:26:26+5:30

शर्मसार करने वाली इस घिनौनी वारदात के बारे में जानकारी देते हुए सर्किल अधिकारी ने बताया, ''जैसे हमें इस वारदात की इत्तला मिली, प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी। आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। महिला का इलाज चल रहा है।''

UP: Police arrests accused of raping 70-year-old woman, Victim is in hospital in Sonbhadra | यूपी: 70 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा, पीड़िता अस्पताल में भर्ती

तस्वीर का इस्तेमाल केवल प्रतीकात्मक तौर पर किया गया है। (फाइल फोटो)

Highlightsपुलिस के मुताबिक, बुजुर्ग महिला के साथ रेप की वारदात को 1 दिसंबर को अंजाम दिया गया था।महिलाओं के खिलाफ अपराधों की कई वारदातों का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, ''उत्तर प्रदेश में महिलाओं की स्थिति दिनों-दिन खराब हो रही है।

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र के अनपारा में एक 70 वर्षीय महिला के साथ बलात्कार करने के आरोपी को पुलिस सोमवार (2 दिसंबर) को धर दबोचा। पुलिस के मुताबिक, बुजुर्ग महिला के साथ रेप की वारदात को 1 दिसंबर को अंजाम दिया गया था। वारदात के बाद पुलिस में दर्ज शिकायत कराई गई थी। मामले की तफ्तीश करते हुए पुलिस ने राम किशन नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया है। 

शर्मसार करने वाली इस घिनौनी वारदात के बारे में जानकारी देते हुए सर्किल अधिकारी ने बताया, ''जैसे हमें इस वारदात की इत्तला मिली, प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी। आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। महिला का इलाज चल रहा है।''

समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, सोमवार को उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस वारदात को लेकर सूबे की वर्तमान योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार में महिलाएं और बेटियां महफूज नहीं हैं।

महिलाओं के खिलाफ अपराधों की कई वारदातों का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, ''उत्तर प्रदेश में महिलाओं की स्थिति दिनों-दिन खराब हो रही है। हर दिन बलात्कार की खबरें सामने आती हैं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के कथित आंदोलनकारी सत्ता पर आसीन होने के बावजूद अमानवीय घटनाओं को रोकने में नाकाम रहे। नाबालिग बच्चियां भी क्रूरता का शिकार बन रही हैं।''

बुजुर्ग महिला के साथ घिनौनी वारदात का यह मामला तब सामने आया जब देशभर में हैदराबाद की पशु चिकित्सक के साथ रेप और हत्या के मामले को लेकर देश भर में गुस्सा है और लोग गुनहगारों के लिअ मृत्युदंड की मांग कर रहे हैं।

Web Title: UP: Police arrests accused of raping 70-year-old woman, Victim is in hospital in Sonbhadra

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे