UP: डकैती, हत्‍या के प्रयास और महिला उत्पीड़न समेत कई और मामलों में सपा नेता गिरफ्तार

By भाषा | Published: September 26, 2022 01:27 PM2022-09-26T13:27:04+5:302022-09-26T13:33:39+5:30

आपको बता दें कि दूसरे मामलों में नेता के एक चाचा पहले ही जेल में बन्द है, वहीं एक और चाचा और चाची फरार भी है। पुलिस को इनकी तलाश है।

UP Police arrested SP leader Zilla Panchayat member Vinod Yadav on many crime news | UP: डकैती, हत्‍या के प्रयास और महिला उत्पीड़न समेत कई और मामलों में सपा नेता गिरफ्तार

फोटो सोर्स: https://www.samajwadiparty.in

Highlightsपुलिस ने सपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्‍य विनोद यादव को गिरफ्तार किया है। उन पर डकैती, हत्‍या के प्रयास और एक महिला के साथ उत्पीड़न का आरोप था। सपा नेता की चाची जो एटा की जिला पंचायत अध्‍यक्ष हैं, उन पर भी केस दर्ज है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के एटा जिले की अलीगंज कोतवाली पुलिस ने समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता एवं जिला पंचायत सदस्‍य विनोद यादव को हत्‍या के प्रयास समेत कई गंभीर आरोपों के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी है। 

यही नहीं रामेश्वर और जुगेंद्र यादव जो विनोद यादव के चाचा है, उन पर भी कई मामले दर्ज है। पुलिस फरार जुगेंद्र यादव की तलाश कर रही है जबकि रामेश्वर यादव जेल में बन्द है। 

कई मामलों में हुई है गिरफ्तारी

अलीगंज के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) विक्रांत त्रिवेदी ने बताया कि डकैती, हत्‍या के प्रयास और एक महिला के उत्पीड़न के आरोपों के संबंध में कोतवाली में पिछले वर्ष 18 सितंबर को दर्ज मामले में यादव की गिरफ्तारी की गई है। यादव काफी समय से फरार थे। 

रामेश्वर और जुगेंद्र यादव की संपत्ति पहले ही कुर्क हो चुकी है

पुलिस के अनुसार, समाजवादी पार्टी के नेता एवं पूर्व विधायक रामेश्वर सिंह यादव और पूर्व जिला पंचायत अध्‍यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव, विनोद के चाचा हैं। पुलिस विभिन्न आपराधिक मामलों में रामेश्वर और जुगेंद्र की संपत्ति कुर्क कर चुकी है। 

जुगेंद्र और उनकी पत्नी पर गिरोहबंद अधिनियम के तहत है मामला दर्ज

मामले में पुलिस ने आगे बताया जुगेंद्र की पत्नी रेखा यादव एटा की जिला पंचायत अध्‍यक्ष हैं। वह और उनके पति गिरोहबंद अधिनियम के तहत मामला दर्ज होने के बाद से फरार हैं। गौरतलब है कि रामेश्वर यादव अभी जेल में बंद हैं। 

Web Title: UP Police arrested SP leader Zilla Panchayat member Vinod Yadav on many crime news

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे