15 साल की लड़की के साथ दो सगे भाईयों ने चार साल तक किया रेप, ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा

By पल्लवी कुमारी | Published: October 18, 2018 08:50 AM2018-10-18T08:50:13+5:302018-10-18T08:50:13+5:30

घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ की है। सिटी एसपी रणविजय सिंह के मुताबिक सबूतों के आधार पर दोनों भाईयों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

UP Meerut 15-year-old girl allegedly raped by her two real brothers for four years | 15 साल की लड़की के साथ दो सगे भाईयों ने चार साल तक किया रेप, ऐसे हुआ पूरे मामले का खुलासा

प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। यूपी के मेरठ में एक 15 साल की बच्ची की उसके ही दो सगे भाईयों ने मिलकर रेप किया है। हैरानी वाली बात ये है कि रेप की घटना कोई ताजा नहीं है बल्कि ऐसा उस  लड़की के साथ पिछले चार सालों से हो रहा था। पीड़िता 12वीं कक्षा की छात्रा है। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दोनों भाईयों ने मिलकर पिछले चार सालों से बहन का रेप किया। घटना की जानकारी देते हुए,  मेरठ के सिटी एसपी रणविजय सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी भाईयों के खिलाफ सबूतों के आधार पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। 


एसपी रणविजय सिंह का कहना है कि एफआईआर दर्ज करने के बाद जब दोनों भाईयों से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। दोनों भाईयों को सबूतों के आधार पर गिरफ्तार कर लिया गया है। 

पीड़िता के मुताबिक, उसके पिता की हार्ट अटैक की वजह से 2017 में मौत हो गई थी। फिलहाल उसके घर पर उसके दो भाई और मां है। मेरे भाई लगातार ऐसा करते आ रहे थे। मुझे शारारिक रुप के साथ-साथ मानसिक प्रताड़ना भी दिया जा रहा था। जब मुझसे सहा नहीं गया तो मैंने मेरठ की सामाजिक संस्था सर्वोदय के पदाधिकारियों को इस बारे में सूचना दी। जिसके बाद मैंने हिम्मत करके एफआईआर दर्ज करवाई। 

Web Title: UP Meerut 15-year-old girl allegedly raped by her two real brothers for four years

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे