शादीशुदा महिला ने प्रेमी के दोस्त के साथ संबंध बनाने से किया इनकार, युवक ने गला रेत कुएं में फेंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 9, 2019 07:14 AM2019-07-09T07:14:43+5:302019-07-09T07:14:43+5:30

पुलिस के मुताबिक, 28 साल की एक महिला को रविवार( 7 जुलाई) को सूखे कुएं से निकाल कर इलाज के लिए जिले के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे कानपुर रेफर किया गया है। महिला की हालत काफी गंभीर है। 

up fatehpur lover try to killed her married girlfriend | शादीशुदा महिला ने प्रेमी के दोस्त के साथ संबंध बनाने से किया इनकार, युवक ने गला रेत कुएं में फेंका

प्रतीकात्मक तस्वीर

Highlightsमहिला ने पुलिस को बताया है, महिला की शादी फतेहपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में साल 2008 में हुई थी।मायके में रहते वक्त महिला को फतेहपुर के एक युवक लवकुश सिंह कछवाह से प्रेम हो गया था। 

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी है। प्रेमी ने कथित रूप से गला रेत कर एक सूखे कुएं में प्रेमिक के शव को फेंक दिया था। हत्या के पीछे की वजह काफी हैरान कर देने वाली है। प्रेमी ने प्रेमिक की हत्या इसलिए की, क्योंकि प्रेमिका लड़के के दोस्त के साथ  शारीरिक संबंध बनाने से इनकार कर रही थी। 

पुलिस के मुताबिक, 28 वर्षीय महिला को रविवार( 7 जुलाई) को सूखे कुएं से निकाल कर इलाज के लिए जिले के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे कानपुर रेफर किया गया है। महिला की हालत काफी गंभीर है। 

महिला ने पुलिस को बताया है, महिला की शादी फतेहपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में साल 2008 में हुई थी। महिला दो बच्चे की मां भी है। लेकिन पति के साथ झगड़े होने की वजह से वह पिछले कुछ सालों से अपने मायके बांदा जिले में रहती थी। मायके में रहते वक्त उसे फतेहपुर के एक युवक लवकुश सिंह कछवाह से प्रेम हो गया। 

महिला ने पुलिस को बताया कि गुरुवार शाम युवती को मिलने के बहाने बुलाया और अपने दोस्त चंदन के साथ जलाला गांव के जंगल ले गया। जहां प्रेमी ने महिला पर दबाव बनाया कि वो  दोस्त चंदन से शारीरिक संबंध बनाये। महिला ने साफ मना कर दिया। इसके बाद गुस्साये प्रेमी ने महिला के साथ जबरन कोशिश करनी चाही लेकिन फिर भी वो नहीं मानी। 

महिला के इनकार करने पर लवकुश ने उसका गला रेत कर उसे सूखे कुएं में फेंक दिया और अपने दोस्त के साथ फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक घटना के तीन दिन बाद रविवार को युवती के की आवाज सुन कर कुछ स्थानीय लोगों ने महिला को  कुंए से निकाला। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मामले में लवकुश और चंदन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस उनकी खोज में लगी है। 
 

Web Title: up fatehpur lover try to killed her married girlfriend

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे