लिव-इन में रह रही थी शादीशुदा महिला, पति बहन और रिश्तेदारों को लेकर पहुंच गया रूम, ऐसे ले ली जान
By अनिल शर्मा | Published: June 25, 2022 12:25 PM2022-06-25T12:25:02+5:302022-06-25T12:58:32+5:30
आगरा के एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया, महिला का पति और उसकी बहन को जब यह पता चला तो वे लोग उस अपार्टमेंट में पहुंचे जहां वे रह रही थी। उसके साथ लोगों ने झगड़ा किया फिर नीचे फेंक दिया...
आगराः उत्तर प्रदेश के आगरा में एक शख्स ने अपनी बहन के साथ मिलकर पत्नी को चौथी मंजिल से नीचे फेंककर मार डाला। पुलिस के मुताबिक शख्स की पत्नी अपने पुरुष मित्र के साथ लिव-इन में रह रही थी।
मामला आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र का है। शादीशुदा महिला एक अपार्टमेंट में अपने पुरुष मित्र के साथ लिव-इन में रह रही थी। आगरा के एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया, महिला का पति और उसकी बहन को जब यह पता चला तो वे लोग उस अपार्टमेंट में पहुंचे जहां वे रह रही थी। सुधीर सिंह के मुताबिक, इस बात को लेकर महिला के पति और उसकी नदद यानी पति की बहन और कई अन्य ने महिला के साथ झगड़ा किया।
थाना ताजगंज क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में एक शादी शुदा महिला अपने एक पुरुष मित्र के साथ लिव-इन में रह रही थी। महिला का पति और उसकी बहन को जब यह पता चला तो वे लोग वहां गए, उन लोगों ने महिला के साथ झगड़ा किया: सुधीर कुमार सिंह, SSP, आगरा pic.twitter.com/53R87LuQPA
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 24, 2022
SSP ने कहा कि झगड़ा करने के बाद महिला के पति और साथ में आए लोगों ने उसे चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया। घटना में महिला की मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामले में महिला के पति और ननद को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी लोगों की तलाश जारी है।