बेरहम बीवीः पति की लाश के ऊपर चारपाई डाल प्रेमी से बनाती थी शारीरिक संबंध

By खबरीलाल जनार्दन | Published: July 16, 2018 08:45 AM2018-07-16T08:45:53+5:302018-07-16T10:09:07+5:30

एक बेरहम पत्नी ने पहले अपने पति को लाठी से पीटकर मौत के घाट उतरा। फिर उसी लाठी से रोटियां सेंकीं। इसके बाद चारपाई उसी लाश पर बिछा दी।

UP Chitrakoot wife kills husband lover  | बेरहम बीवीः पति की लाश के ऊपर चारपाई डाल प्रेमी से बनाती थी शारीरिक संबंध

Wife made physical relationship with lover over husband's dead body

चित्रकूट, 16 जुलाईः उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में एक पत्नी के द्वारा पति की बेरहमी से हत्या करने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने हत्या के आठ दिन बाद रविवार को पत्नी को उसके प्रेमी के साथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों की गिरफ्तारी के बाद बेहद चौंकाने वाली घटना का खुलासा हुआ। पुलिस के अनुसार पत्नी ने अपने पति को लाठी से पीट-पीट कर मौत के घाट उतारा था। इसमें उसके प्रेमी ने भी साथ दिया था। इसके बाद फावड़ा लेकर दोनों मिलकर घर में ही एक गड्ढा खोदा। फिर मृत पति के गले में फंदा डालकर उसे घसीट कर गड्ढे में गिरा दिया। फिर दोनों ने मिलकर शख्स को वहीं दफन कर दिया। लेकिन ज्यादा अजीब हरकत पत्नी ने पति को दफन करने के बाद की।

यूपी पुलिस के मुताबिक पति को लेकर पत्नी और उसके प्रेमी में इतनी वहशीयत भर गई थी जब दोनों शख्स को मौत के घाट उतार दिया और उसे घर में ही दोनों गड्ढे में गाड़ दिया, उसके बाद पत्नी ने वही लाठी उठाई जिससे उसने पति को पीट कर हत्या की थी। और उसी लाठी से रोटियां सेंकी। फिर प्रेमी संग बैठकर जमकर खाना खाया। इसके बाद पत्नी जहां पति की लाश गाड़ी थी उसी जगह पर एक चारपाई डाली। इसके बाद दोनों ने उसी चारपाई पर सोकर शारीरिक संबंध बनाए। फिर दोनों ऐसा कई बार किया। वे उसी जगह पर चारपाई डालते जहां उसके पति की लाश को दफन किया था। एक करीब छह महीने तक चलता रहा।

बेडरूम में कॉलगर्ल के साथ रंगरलियां मना रहा था पति, मायके से अचानक आ धमकी पत्नी!

पत्नी ओर उसके प्रेमी की गिरफ्तारी के बाद दोनों ने अपना जुर्म कबूल लिया है। वहां के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया चित्रकूट के पहाड़ी थानाध्यक्ष अरुण पाठक की टीम को रविवार सुबह इस हत्या के बारे में कुछ अहम जानकारियां मिली थीं। इसके बाद हत्यारोपी मायादेवी और उसके प्रेमी टुल्लू को जिला मुख्यालय के बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के बाद पुलिस घटनास्थल पर गई वहां वह फावड़ा कब्जे में लिया गया, जिससे शख्स को दफानाने के लिए गड्ढा खोदा गया था।

दोस्त की बीवी से बनाए ट्यूशन के बहाने अवैध संबंध, गुनाह छिपाने के डर से किया मर्डर और फिर रची फिल्मी कहानी

यह मामला चित्रकूट के पहाड़ी थाने के लोहदा का है। बीती 6 जुलाई को पुलिस एक मामला दर्ज कराया गया। जिसमें अपने बेटे की हत्या अपनी बहू द्वारा किए जाने का आरोप लगाया गया। मामले पर कार्रवाई में जुटी पुलिस ने उस घर से गड्ढा खोद एक लाश के अवशेष बरामद किए और बाद में आरोपी गिरफ्तार हो गए। जानकारी अनुसार शिवलोचन विश्वकर्मा पुत्र चुन्नू की शादी बिलासपुर छत्त्तीसगढ़ की मायादेवी से हुई थी। लेकिन गांव में आने के बाद उसका गांव के ही टुल्लू से प्रेम प्रसंग हो गया। इसके बाद उसने अपने घर में पत‌ि को शराब पिलाकर लाठी से पीटकर उसकी हत्या कर दी।

For Latest Crime News in Hindi Keep Reading Lokmat News Hindi

English summary :
Wife made physical relationship with lover over husband's dead body in Chitrakoot Uttar Pradesh. For Latest Crime News in Hindi visit Lokmat News.


Web Title: UP Chitrakoot wife kills husband lover 

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे