गैंगरेप के आरोप पर बोले भाजपा विधायक, साबित हुआ तो परिवार सहित फांसी पर लटकना देना, एक अन्य MLA पर लगाया आरोप

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 20, 2020 06:44 AM2020-02-20T06:44:27+5:302020-02-20T06:44:27+5:30

महिला के बयान और होटल सहित तमाम बिन्दुओं पर जांच के बाद भाजपा विधायक समेत सातों अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया कि महिला का मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराने के साथ मेडिकल जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

UP bhadohi bjp mla ravindra nath Tripati said on alleged gang rape if proven ready to hang with family | गैंगरेप के आरोप पर बोले भाजपा विधायक, साबित हुआ तो परिवार सहित फांसी पर लटकना देना, एक अन्य MLA पर लगाया आरोप

भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी (फाइल फोटो)

Highlightsभाजपा विधायक ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे सियासी साजिश बताया है। महिला ने गत 10 फरवरी को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके साथ भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने रेप किया था।

भदोही से भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी सहित सात लोगों के खिलाफ बुधवार को सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक राम बदन सिंह ने बताया कि एक महिला ने गत 10 फरवरी को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके साथ भाजपा विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी और उनके साथियों संदीप, सचिन, चंद्रभूषण, दीपक, प्रकाश और नीतेश ने एक होटल में एक महीने तक बारी—बारी से बलात्कार किया। इसके अलावा एक बार जब वह गर्भवती हुई तो ज़बरदस्ती उसका गर्भपात करा दिया गया। 

उन्होंने बताया कि मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा को सौंपी गई थी। महिला के बयान और होटल सहित तमाम बिन्दुओं पर जांच के बाद भाजपा विधायक समेत सातों अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। सिंह ने बताया कि महिला का मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराने के साथ मेडिकल जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी। अभी फिलहाल गिरफ्तारी नहीं होगी। 

भाजपा विधायक ने इन आरोपों को खारिज करते हुए इसे सियासी साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि अगर ये आरोप सही साबित हुए तो वह परिवार के साथ फांसी पर लटकने को तैयार हैं।

भाजपा विधायक त्रिपाठी ने कहा कि वह किसी भी तरह की जांचे के लिए तैयार हैं। विधायक रवींद्रनाथ त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर डाले गए वीडियो में कहा है, 'अगर पुलिस की विवेचना में वाराणसी की उस महिला की तरफ से लगाए गए आरोप सच साबित हुए तो हम पूरा परिवार फांसी पर लटकने के लिए तैयार हैं। महिलाओं की सुरक्षा मेरा पहला दायित्व है। यह सब ज्ञानपुर के बाहुबली विधायक विजय मिश्र की तरफ से साजिश रची जा रही है।'

एनबीटी में छपी खबर के मुताबिक, भाजपा विधायक त्रिपाठी ने दावा किया है कि ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र के अवैध खनन और विकास कार्यों में घपले की शिकायत मुख्यमंत्री से की गई थी जिसकी जांच चल रही है। 'जिसके बाद बौखलाए विजय मिश्र ने यह सियासी साजिश रची है। यह सब हमारी छवि खराब करने की साजिश है।'

Web Title: UP bhadohi bjp mla ravindra nath Tripati said on alleged gang rape if proven ready to hang with family

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे