यूपी के बांदा में महिला ने भाइयों संग मिलकर पति को लाठी-डंडों से पीटा, प्राइवेट पार्ट में डाला गया डंडा, जानें मामला

By अनिल शर्मा | Published: June 3, 2023 03:40 PM2023-06-03T15:40:11+5:302023-06-03T15:46:25+5:30

मामला बांदा जनपद के गिरवां थाना क्षेत्र के मसुरी गांव का है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर पत्नी से पीड़ित राजू का विवाद हो गया। जिसके बाद महिला ने अपने मायके पक्ष के 5 लोगों के साथ मिलकर पति पर हमला कर दिया।

UP banda dispute a woman along with her brothers beat up her husband inserted stick in his private part | यूपी के बांदा में महिला ने भाइयों संग मिलकर पति को लाठी-डंडों से पीटा, प्राइवेट पार्ट में डाला गया डंडा, जानें मामला

यूपी के बांदा में महिला ने भाइयों संग मिलकर पति को लाठी-डंडों से पीटा, प्राइवेट पार्ट में डाला गया डंडा, जानें मामला

Highlightsपीड़ित ने कहा कि उसे लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया गया। इसके बाद पत्नी ने अपने घर वालों के साथ मिलकर प्राइवेट पार्ट्स में लठ डाल दिया। पीड़ित ने कहा कि पिटाई की वजह से उसके बेहोश होने के बाद पत्नी नगदी, जेवर लेकर फरार हो गई।

बांदाः यूपी के बांदा में एक महिला ने अपने भाइयों के साथ मिलकर अपने पति की बेरहमी से पिटाई की और उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला बांदा जनपद के गिरवां थाना क्षेत्र के मसुरी गांव का है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर पत्नी से पीड़ित राजू का विवाद हो गया। जिसके बाद महिला ने अपने मायके पक्ष के 5 लोगों के साथ मिलकर पति पर हमला कर दिया।

पीड़ित ने कहा कि उसे लाठी-डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया गया। इसके बाद पत्नी ने अपने घर वालों के साथ मिलकर प्राइवेट पार्ट्स में लठ डाल दिया। उसने आरोप लगाया कि पिटाई की वजह से उसके बेहोश होने के बाद पत्नी घर में रखे नगदी, जेवर और घर गृहस्थी का सामान लेकर फरार हो गई। उसने (पति राजू) के मुताबिक पत्नी 32 हजार नगद, जेवर और घर गृहस्थी का सामान लेकर फरार है।

पति ने कहा कि जब उसे होश आया तो परिवार वालों को सूचना दी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित का बांदा जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। पुलिस ने कहा कि अगर तहरीर प्राप्त होती है तो मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Web Title: UP banda dispute a woman along with her brothers beat up her husband inserted stick in his private part

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे