उन्नाव रेप कांड: आरोपी सेंगर को आज दिल्ली की अदालत में पेश किए जाने की संभावना

By भाषा | Published: August 5, 2019 06:01 AM2019-08-05T06:01:14+5:302019-08-05T06:01:14+5:30

बलात्कार के आरोपी उत्तर प्रदेश के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और उनके साथी शशि सिंह को पांच अगस्त को दिल्ली की एक अदालत में पेश किए जाने की संभावना है। दोनों को यहां जिला न्यायाधीश दिनेश शर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार अदालत में पेश किया जाएगा।

Unnao rape case: Accused Kuldeep Singh Sengar likely to be produced in Delhi court today | उन्नाव रेप कांड: आरोपी सेंगर को आज दिल्ली की अदालत में पेश किए जाने की संभावना

उन्नाव रेप कांड के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर। (फाइल फोटो)

बलात्कार के आरोपी उत्तर प्रदेश के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर और उनके साथी शशि सिंह को पांच अगस्त को दिल्ली की एक अदालत में पेश किए जाने की संभावना है। दोनों को यहां जिला न्यायाधीश दिनेश शर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार अदालत में पेश किया जाएगा।

अदालत ने इस मामले में एक अन्य आरोपी के खिलाफ छह अगस्त के लिए पेशी वारंट भी जारी किया है। यह मामला विधायक पर चार जून 2017 को उन्नाव में अपने आवास पर एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने से संबंधित है जो वहां नौकरी मांगने गई थी।

सेंगर उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिला कारागार में था और उसे दिल्ली ले जाया गया। सेंगर को पिछले सप्ताह भाजपा ने निष्कासित कर दिया था। आरोपी शशि सिंह पर पीड़िता को सेंगर के आवास पर जाने का लालच देने का आरोप है। 

रिमांड पर लिए गए हत्यारोपी भाजपा विधायक सेंगर : दिल्ली की अदालत में पेश होंगे

रायबरेली में हाल में हुए हादसे के मामले में हत्या के आरोपी बनाए गए उन्नाव से भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को रविवार को सीबीआई की रिमांड पर सीतापुर जेल से दिल्ली रवाना किया गया। जेल के सूत्रों के मुताबिक उच्चतम न्यायालय द्वारा गत 1 अगस्त को दिए गए आदेश के क्रम में सीबीआई ने सेंगर को रिमांड पर लिया है और उन्हें दिल्ली की तीस हजारी अदालत में पेश किया जाएगा। ]

सेंगर ने दिल्ली ले जाए जाते वक्त जेल के वाहन के अंदर बैठकर बाहर खड़े संवाददाताओं से खुद को बेकसूर बताया और अपने खिलाफ राजनीतिक साजिश किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उन्हें भगवान पर भरोसा है और उच्चतम न्यायालय तथा सीबीआई पर भी विश्वास है।

सेंगर ने खुद पर लगे आरोपों के बारे में कहा कि इल्जाम लगाना बहुत आसान है लेकिन सिद्ध करना नहीं। आप मेरे घर जाएं और देखें मैंने किस तरह से समाज के गरीब और कमजोर लोगों की मदद की है। हाल में भाजपा से निष्कासित किए गए सेंगर ने कहा कि वह भगवान से दुआ करते हैं कि उन पर बलात्कार का आरोप लगाने वाली युवती जल्द ही स्वस्थ हो जाए।

मालूम हो कि सेंगर पर करीब 2 साल पहले उन्नाव की एक लड़की ने बलात्कार का आरोप लगाया था। सेंगर इस मामले में सीतापुर जेल में बंद हैं। इल्जाम लगाने वाली युवती और उसके परिजन की कार को रायबरेली जाते वक्त एक ट्रक ने एक संदिग्ध परिस्थितियों में टक्कर मार दी थी। इस हादसे में युवती की चाची और मौसी की मौत हो गई थी जबकि वह खुद और उसके वकील महेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। वे दोनों इस वक्त लखनऊ के किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय स्थित ट्रामा सेंटर में मौत से जूझ रहे हैं।

इस मामले में सेंगर समेत 10 नामजद तथा 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। उच्चतम न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई की अगुवाई वाली पीठ ने गत 1 अगस्त को इस मामले को दिल्ली की तीस हजारी अदालत में स्थानांतरित करने के आदेश दिए थे।

Web Title: Unnao rape case: Accused Kuldeep Singh Sengar likely to be produced in Delhi court today

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे