ऊनाः गोबिंद सागर झील में बड़ा हादसा, पंजाब के सात पर्यटक डूबे, चार को बचाया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 1, 2022 08:27 PM2022-08-01T20:27:40+5:302022-08-01T20:28:23+5:30

आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, पंजाब के मोहाली से ग्यारह पर्यटक बंगाना उपसंभाग में गरीब नाथ मंदिर के पास झील में नहाने गए।

Una Gobind Sagar lake seven tourists Punjab drowned saved four Himachal Pradesh police case | ऊनाः गोबिंद सागर झील में बड़ा हादसा, पंजाब के सात पर्यटक डूबे, चार को बचाया

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में सोमवार को पंजाब के सात पर्यटक गोबिंद सागर झील में डूब गये।

Highlights11 लोगों में से चार कुछ देर बाद बाहर आ गए, जबकि सात पर्यटक बाहर नहीं आये। अधिकारियों ने बताया कि सभी सात शव बरामद कर लिये गये हैं।

शिमलाः हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में सोमवार को पंजाब के सात पर्यटक गोबिंद सागर झील में डूब गये। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, पंजाब के मोहाली से ग्यारह पर्यटक बंगाना उपसंभाग में गरीब नाथ मंदिर के पास झील में नहाने गए।

 

उन्होंने बताया कि 11 लोगों में से चार कुछ देर बाद बाहर आ गए, जबकि सात पर्यटक बाहर नहीं आये। अधिकारियों ने बताया कि सभी सात शव बरामद कर लिये गये हैं। प्रदेश सरकार के जनसंपर्क विभाग की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि राज्य के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हादसे पर शोक जताया है।

Web Title: Una Gobind Sagar lake seven tourists Punjab drowned saved four Himachal Pradesh police case

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे