दिल्ली: फुटपाथ पर सो रही दो साल की बच्ची से रेप, सीसीटीवी की मदद से पकड़ा गया आरोपी
By मेघना वर्मा | Published: November 20, 2018 08:22 AM2018-11-20T08:22:43+5:302018-11-20T08:22:43+5:30
रात तीन बजे जब वह महिला जागी तो उसकी बच्ची वहां से गायब थी। महिला जब पुलिस के पास पहुंची तो पुलिस ने किडनैंपिंग का केस दर्ज कर लिया।
देश में दरिंदगी की हद इस कदर हो गई है कि बदमाशों को पुलिस और कानून का कोई खौफ नहीं रह गया है। देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार को दो साल की मासूम से रेप का मामला सामने आया है। गौरतलब है कि शनिवार की रात फुटपाथ पर रहने वाली महिला ने अपनी दो साल की बच्ची को दूध पिलाकर सुला दिया और खुद भी वहीं सो गई मगर जब देर रात उसकी नींद खुली तो उसके होश उड़ गए।
जानकारी की मानें तो शनिवार रात तीन बजे जब वह महिला जागी तो उसकी बच्ची वहां से गायब थी। महिला जब पुलिस के पास पहुंची तो पुलिस ने किडनैंपिंग का केस दर्ज कर लिया।
जांच के चलते पुलिस ने जब सीसीटीवी खंगाला तो पाया कि 24 साल का लड़का बच्ची को लेकर जा रहा है। उस शख्स ने बच्ची के साथ रेप किया जिसके बाद से बच्ची की हालत बिगड़ गई थी। बाद पुलिस को बच्ची रेलवे ट्रैक पर मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में एडमिट करवा दिया है।
पुलिस बाद में रविवार की सुबह आरोपी को धर दबोचा। आरोपी का नाम अनिल उर्फ लालू बताया जा रहा है। बच्ची की हालत अब स्थिर है। नॉर्थ डिस्ट्र्रिक्ट के कोतवाली इलाके में हुई इस घटना में पीड़िता बच्ची से मिलने दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाली मालीवाल भी पहुंची।