हरियाणा टोल प्लाजा के पास दो लोगों ने युवती से किया रेप, फिर मोबाइल नंबर छोड़ गए आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By स्वाति सिंह | Published: February 19, 2020 07:39 PM2020-02-19T19:39:56+5:302020-02-19T19:39:56+5:30

महिला ने पुलिस को बताया कि वह रविवार को  पति के साथ पानीपत से लौट रही थी। इसी दौरान एक रिश्‍तेदार का फोन आया और उससे मिलने के लिए दोनों बसताड़ा टोल प्‍लाजा पर बस से उतर गए। आरोपी महिला को चाकू दिखाकर एक अंडरपास में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया।

Two men raped 19 year woman punjab girl near Haryana toll plaza, arrested by police | हरियाणा टोल प्लाजा के पास दो लोगों ने युवती से किया रेप, फिर मोबाइल नंबर छोड़ गए आरोपी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

करनाल पुलिस ने मोबाइल नंबर की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Highlightsनेशनल हाईवे पर बसताड़ा टोल प्लाजा के पास दो लोगों ने 19 वर्षीय युवती से रेप किया।रेप के बाद दोनों आरोपी युवती को अपना मोबाइल नंबर भी दे गए।

हरियाणा के करनाल जिले में नेशनल हाईवे पर बसताड़ा टोल प्लाजा के पास दो लोगों ने 19 वर्षीय युवती से रेप किया। यह घटना रविवार (16 फरवरी) की देर नेशनल हाईवे पर की है। यही नहीं बल्कि रेप के बाद दोनों आरोपी युवती को अपना मोबाइल नंबर भी दे गए। करनाल पुलिस ने मोबाइल नंबर की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि युवती अपने पति के साथ बस से पानीपत से लौट रही थी।

महिला ने पुलिस को बताया कि वह रविवार को  पति के साथ पानीपत से लौट रही थी। इसी दौरान एक रिश्‍तेदार का फोन आया और उससे मिलने के लिए दोनों बसताड़ा टोल प्‍लाजा पर बस से उतर गए। इसी दौरान महिला प्‍लाजा पर बने टायॅलेट गई। पुलिस ने बताया कि एक आरोपी टोल प्लाजा के पास एक दुकान पर खाने की चीजें बेच रहा था, जबकि दूसरा सिक्युरिटी गार्ड का काम करता था।

FIR के अनुसार, एक आरोपी ने महिला को चाकू दिखाकर धमकाया और उसे पास के एक अंडरपास में ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। करनाल के पुलिस अधीक्षक सुरिंदर भोरिया ने कहा कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे अदालत में पेश किया गया है।

Web Title: Two men raped 19 year woman punjab girl near Haryana toll plaza, arrested by police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे